Navratri 2023 Day 6 : आज नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की ऐसे करें पूजा और आरती, जानें कथा और मंत्र
Navratri 2023 Day 6 live: शारदीय नवरात्रि में छठे दिन आज 20 अक्टूबर को मां 'कात्यायनी' की पूजा की जाती है. इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. मां कात्यायनी को लाल रंग प्रिय है इसलिए पूजा के लिए लाल रंग का वस्त्र धारण करें. मां को अक्षत, रोली, कुमकुम, पीले पुष्प और भोग चढ़ाएं. माता दुर्गा की आरती करें. चलिए जानते हैं मां कात्यायनी की कथा, पूजा विधि, आरती और मंत्र के बारे में विस्तार से.
By Shweta Pandey | Updated at :
Live Updates
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी की आरती Maa Katyayani ki Aarti
जय जय अम्बे जय कात्यायनी। जय जग माता जग की महारानी॥
बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहावर दाती नाम पुकारा॥
कई नाम है कई धाम है। यह स्थान भी तो सुखधाम है॥
हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी। कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥
हर जगह उत्सव होते रहते। हर मन्दिर में भगत है कहते॥
कत्यानी रक्षक काया की। ग्रंथि काटे मोह माया की॥
झूठे मोह से छुडाने वाली। अपना नाम जपाने वाली॥
बृहस्पतिवार को पूजा करिए। ध्यान कात्यानी का धरिये॥
हर संकट को दूर करेगी। भंडारे भरपूर करेगी॥
जो भी मां को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी को शहद का भोग
मां कात्यायनी को शहद बहुत ही प्रिय है, इसलिए पूजा के समय मां कात्यायनी को शहद का भोग अवश्य लगाना चाहिए. इसके साथ ही शहद से बनी चीजों का भी भोग लगाया जाता है.
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी
मां कात्यायनी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं. गोपियों ने कृष्ण की प्राप्ति के लिए इनकी पूजा की थी. विवाह संबंधी मामलों के लिए इनकी पूजा अचूक होती है, योग्य और मनचाहा पति इनकी कृपा से प्राप्त होता है. ज्योतिष में बृहस्पति का सम्बन्ध इनसे माना जाता है.
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता
या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
(Ya Devi Sarvabhuteshu Ma Katyayani Rupena Samsthita।
Namastasyai Namastasyai Namastasyai Namo Namah)
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी
Navratri 2023 Day 6 live : कात्यायनी व्रत कथा (Maa Katyayani vrat katha)
कात्यायनी व्रत कथा (Maa Katyayani vrat katha)
पौराणिक कथा के अनुसार एक बार महर्षि कात्यायन ने संतान प्राप्ति के लिए मां भगवती की कठोर तपस्या की. महर्षि कात्यायन की कठोर तपस्या से मां भगवती प्रसन्न हुई और उन्हें साक्षात दर्शन दिए. कात्यायन ऋषि ने मां के सामने अपनी इच्छा प्रकट की, इसपर मां भगवती ने उन्हें वचन दिया कि वह उनके घर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लेंगी. एक बार महिषासुर नाम के एक दैत्य का अत्याचार प्रितिदित तीनों लोकों पर बढ़ता ही जा रहा था. इससे सभी देवी-देवता परेशान हो गए.
तब त्रिदेव – ब्रह्मा, विष्णु और महेश अर्थात भगवान शिव के तेज से देवी को उत्पन्न किया जिन्होने महर्षि कात्यायन के घर जन्म लिया. महर्षि कात्यायन के घर जन्म लेने के कारण उन्हें कात्यायनी नाम दिया गया. माता रानी के घर में पुत्री के रूप में जन्म लेने के बाद ऋषि कात्यायन ने सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि पर मां कात्यायनी की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की. इसके बाद मां कात्यायनी ने दशमी के दिन महिषासुर का वध किया और तीनों लोकों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई.
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी
मां कात्यायनी, देवी दुर्गा का छठा रूप हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवी कात्यायनी को ऋषि की पुत्री होने के कारण कात्यायनी नाम मिला था.
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी कौन हैं
मां कात्यायनी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं. गोपियों ने कृष्ण की प्राप्ति के लिए इनकी पूजा की थी. विवाह संबंधी मामलों के लिए इनकी पूजा अचूक होती है, योग्य और मनचाहा पति इनकी कृपा से प्राप्त होता है. ज्योतिष में बृहस्पति का सम्बन्ध इनसे माना जाता है.
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी का प्रिय भोग
मां कात्यायनी को शहद बहुत ही प्रिय है, इसलिए आज पूजा के समय मां कात्यायनी को शहद का भोग अवश्य लगाएं. ऐसा करने से स्वयं के व्यक्तित्व में निखार आता है
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी का प्रिय फूल और रंग
इस देवी को लाल रंग अतिप्रिय है. इस वजह से पूजा में आप मां कात्यायनी को लाल रंग के गुलाब का फूल अर्पित करें. इससे मां कात्यायनी आप पर प्रसन्न होंगी. उनकी कृपा आप पर रहेगी.
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : जपें यह मंत्र
माता कात्यायनी का चित्र या यंत्र सामने रखकर रक्तपुष्प से पूजन करें. यदि चित्र में यंत्र उपलब्ध न हो तो देवी माता दुर्गाजी का चित्र रखकर निम्न मंत्र की 51 माला नित्य जपें, मनोवांछित प्राप्ति होगी. साथ ही ऐश्वर्य प्राप्ति होगी.
मंत्र – ‘ॐ ह्रीं नम:।।’
चन्द्रहासोज्जवलकराशार्दुलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।
मंत्र – ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी की आरती
जय जय अम्बे जय कात्यायनी। जय जग माता जग की महारानी॥
बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहावर दाती नाम पुकारा॥
कई नाम है कई धाम है। यह स्थान भी तो सुखधाम है॥
हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी। कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥
हर जगह उत्सव होते रहते। हर मन्दिर में भगत है कहते॥
कत्यानी रक्षक काया की। ग्रंथि काटे मोह माया की॥
झूठे मोह से छुडाने वाली। अपना नाम जपाने वाली॥
बृहस्पतिवार को पूजा करिए। ध्यान कात्यानी का धरिये॥
हर संकट को दूर करेगी। भंडारे भरपूर करेगी॥
जो भी मां को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी का कवच
कात्यायनौमुख पातु कां स्वाहास्वरूपिणी।
ललाटे विजया पातु मालिनी नित्य सुन्दरी॥
कल्याणी हृदयम् पातु जया भगमालिनी॥
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी प्रार्थना
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी कवच
कात्यायनौमुख पातु कां स्वाहास्वरूपिणी।
ललाटे विजया पातु मालिनी नित्य सुन्दरी॥
कल्याणी हृदयम् पातु जया भगमालिनी॥
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी की इस विधि से करें पूजा
सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें,
साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें
मां की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें
पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें.
पुष्प अर्पित करें.
रोली व कुमकुम लगाएं.
पांच प्रकार के फल और मिष्ठान अर्पित करें
मां कात्यायनी को शहद का भोग जरूर लगाएं.
मां कात्यायनी की आरती करें.
5:55 PM. 20 Oct 235:55 PM. 20 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : कौन है देवी कात्यायनी?
इनकी चार भुजाओं में अस्त्र, शस्त्र और कमल विराजमान है, इनका वाहन सिंह होता है. ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं. गोपियों ने कृष्ण की प्राप्ति के लिए देवी कात्यायनी की पूजा की थी. साथ ही विवाह संबंधी मामलों के लिए इनकी पूजा सबसे अचूक मानी जाती है. इनकी पूजा करने से योग्य और मनचाहा पति की मनोकामनाएं पूरी होती है. ज्योतिष में बृहस्पति का सम्बन्ध मां कात्यायनी माना जाता है.
5:02 PM. 19 Oct 235:02 PM. 19 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां दुर्गा की आरती
जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।। जय अंबे गौरी…
मांग सिंदूर बिराजत, टीको मृगमद को।
उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रबदन नीको।। जय अंबे गौरी…
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै।। जय अंबे गौरी…
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर मुनिजन सेवत, तिनके दुःखहारी।। जय अंबे गौरी…
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत समज्योति।। जय अंबे गौरी…
शुम्भ निशुम्भ बिडारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती।। जय अंबे गौरी…
चण्ड-मुण्ड संहारे, शौणित बीज हरे।
मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे।। जय अंबे गौरी…
ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी।
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।। जय अंबे गौरी…
चैंसठ योगिनि मंगल गावैं, नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू।। जय अंबे गौरी…
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दुःख हरता, सुख सम्पत्ति करता।। जय अंबे गौरी…
भुजा चार अति शोभित, खड्ग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी।। जय अंबे गौरी…
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्री मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति।। जय अंबे गौरी…
अंबे जी की आरती जो कोई नर गावै।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख-सम्पत्ति पावै।। जय अंबे गौरी…
5:02 PM. 19 Oct 235:02 PM. 19 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : कात्यायनी देवी की पूजा
नवरात्र के षष्ठी तिथि को भगवती दुर्गा के स्वरूप कात्यायनी देवी की पूजा की जाती है. नैवेद्य में शक्कर, गुड़ और शहद अर्पण करें. इससे सुंदर रूप-काया और धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है. वे ही आद्याशक्ति इस अखिल ब्रह्मांड को उत्पन्न करती हैं,
5:02 PM. 19 Oct 235:02 PM. 19 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी की पूजा
मां दुर्गा के छठे स्वरूप, यानी मां कात्यायनी की पूजा का विधान है. देवी भागवत पुराण के अनुसार देवी के इस स्वरुप की पूजा करने से शरीर कांतिमान हो जाता है. इनकी आराधना से गृहस्थ जीवन सुखमय रहता है. मां दुर्गा के छठवें रूप की पूजा से राहु और कालसर्प दोष से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं.
5:02 PM. 19 Oct 235:02 PM. 19 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : Maa Katyayani Aarti मां कात्यायनी की आरती
मां कात्यायनी की आरती
जय जय अम्बे जय कात्यायनी। जय जग माता जग की महारानी॥
बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहावर दाती नाम पुकारा॥
कई नाम है कई धाम है। यह स्थान भी तो सुखधाम है॥
हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी। कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥
हर जगह उत्सव होते रहते। हर मन्दिर में भगत है कहते॥
कत्यानी रक्षक काया की। ग्रंथि काटे मोह माया की॥
झूठे मोह से छुडाने वाली। अपना नाम जपाने वाली॥
बृहस्पतिवार को पूजा करिए। ध्यान कात्यानी का धरिये॥
हर संकट को दूर करेगी। भंडारे भरपूर करेगी॥
जो भी माँ को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥
2:02 PM. 19 Oct 232:02 PM. 19 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी का स्त्रोत
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी की स्तुति
या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
(Ya Devi Sarvabhuteshu Ma Katyayani Rupena Samsthita।
Namastasyai Namastasyai Namastasyai Namo Namah)
2:02 PM. 19 Oct 232:02 PM. 19 Oct
Navratri 2023 Day 6 live : मां कात्यायनी का मंत्र
मां कात्यायनी का मंत्र
ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥
मां कात्यायनी की प्रार्थना
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥
1:51 PM. 19 Oct 231:51 PM. 19 Oct
Navratri 2023 Day 6 live: मां कात्यायनी की पूजा विधि
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. छठे दिन कात्यायनी की पूजा के लिए सुबह नहाने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें. मां कात्यायनी को लाल रंग प्रिय है इसलिए पूजा के लिए लाल रंग का वस्त्र धारण करें. मां को अक्षत, रोली, कुमकुम, पीले पुष्प और भोग चढ़ाएं. माता दुर्गा की आरती करें.
2:02 PM. 19 Oct 232:02 PM. 19 Oct
Navratri 2023 Day 6 live: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा
शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-उपासना की जाती है. धार्मिक मान्यताएं हैं कि मां कात्यायनी की पूजा करने से साधक को सुखों की प्राप्ति होती है. राक्षस महिषासुर के आतंक को समाप्त करने के देवी माता ने मां कात्यायनी का रूप धारण किया था. विधि-विधान से इनकी पूजा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है.
मुख्य बातें
Navratri 2023 Day 6 live: शारदीय नवरात्रि में छठे दिन आज 20 अक्टूबर को मां ‘कात्यायनी’ की पूजा की जाती है. इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. मां कात्यायनी को लाल रंग प्रिय है इसलिए पूजा के लिए लाल रंग का वस्त्र धारण करें. मां को अक्षत, रोली, कुमकुम, पीले पुष्प और भोग चढ़ाएं. माता दुर्गा की आरती करें. चलिए जानते हैं मां कात्यायनी की कथा, पूजा विधि, आरती और मंत्र के बारे में विस्तार से.