Hair Care Tips: आज के समय में बालों की देखभाल करने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स काफी आसानी से मिल जाते हैं. आपको बालों की जिस प्रॉब्लम से छुटकारा चाहिए, आप काफी आसानी से उसे ठीक करने वाला प्रोडक्ट किसी भी दुकान या फिर मेडिकल स्टोर पर जाकर खरीद सकते हैं. आज के समय में चीजें काफी हद तक आसान हो गई हैं, लेकिन जब हम आज से दो जनरेशन पीछे जाते हैं, तो हमारी दादी-नानी अपने बालों को घना, मजबूत और यहां तक कि शाइनी बनाकर रखने के लिए सिर्फ घर पर मौजूद चीजों का ही इस्तेमाल करती थीं. उनके बताए गए नुस्खे सिर्फ उन्हीं के समय में नहीं, बल्कि आज के समय में भी उतने ही ज्यादा असरदार माने जाते हैं. अगर आप अपने बालों की क्वालिटी को नैचुरली सुधारने के साथ-साथ उन्हें हेल्दी भी रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसी नेचुरल चीजों से तैयार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल हमारी दादी-नानी हमेशा से अपने बालों की देखभाल करने के लिए करती रही हैं. तो चलिए, इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
आंवले का इस्तेमाल बढ़ाता है बालों की मजबूती
हमारी दादी-नानी बालों के लिए आंवले को बहुत ही फायदेमंद मानती थीं. आंवला विटामिन-सी से लोडेड होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है. आंवले का तेल या आंवले के पाउडर को दही में मिलाकर बालों पर लगाने से बाल शाइनी और हेल्दी बने रहते हैं. इसके अलावा इसके रेगुलर इस्तेमाल से समय से पहले सफेद होने की समस्या भी कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें: क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू
दही और बेसन का हेयर पैक देता है नेचुरल शाइन
पहले के समय में महिलाएं दही और बेसन का मिश्रण बालों में लगाती थीं. यह नुस्खा बालों की अच्छी तरह से सफाई करता है और साथ ही उन्हें सॉफ्ट भी बनाता है. इसके अलावा दही आपके बालों को मॉइस्चर देने का काम करता है, जबकि बेसन एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को हटाने में मदद करता है. हफ्ते में सिर्फ एक बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बालों की शाइन बनी रहती है.
नारियल तेल से मसाज सबसे पुराना और असरदार उपाय
नारियल तेल से स्कैल्प की मसाज करना शायद हर घर की एक पुरानी ट्रेडिशन रही है. हल्के गर्म नारियल तेल से मसाज करने से स्कैल्प को नरिशमेंट मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. इसके अलावा इसके इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और उनका झड़ना भी काफी हद तक कम हो सकता है. रात में सोने से पहले तेल लगाकर सुबह बाल धोना एक आसान और सबसे कारगर तरीका माना जाता है.
मेथी के दाने दूर करते हैं बालों की कई समस्याएं
अगर आपको नहीं पता तो बता दें, मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर उनका पेस्ट बनाकर बालों में लगाया जा सकता है. यह उपाय बालों का झड़ना कम करने और साथ-साथ ड्राइनेस को भी दूर करने में मदद करता है. मेथी में मौजूद न्यूट्रिएंट्स बालों को नैचुरली मजबूत बनाते हैं. दादी-नानी अक्सर इस नुस्खे को लंबे और घने बालों का राज बताती थीं.
रीठा और शिकाकाई से होती है गहरी सफाई
शैंपू आने से काफी पहले से ही रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल बालों को धोने के लिए किया जाता रहा है. ये दोनों चीजें बालों को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करती हैं. इनके इस्तेमाल से आपके बाल सॉफ्ट रहते हैं और स्कैल्प भी हेल्दी बनी रहती है. आज भी कई लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह इन नेचुरल ऑप्शंस का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर मास्क, ड्राई और डैमेज्ड बालों में फिर से लौट आएगी जान
