ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी से बनाएं ये फेस पैक, हंसा जी ने बताया

Multani Mitti Face Pack: अगर आप भी अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक को आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Multani Mitti Face Pack: खूबसूरत दिखना आखिर किसे पसंद नहीं होता है? साफ और ग्लोइंग स्किन न सिर्फ आपकी खूबसूरती निखारती है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी मदद करती है. यही वजह है कि लोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नए-नए तरीके और असरदार उपाय खोजते रहते हैं. स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का यूज कर सकते हैं. इस बारे में योग गुरु और लेखक डॉक्टर हंसा जी योगेन्द्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होनें ने 2 फेस पैक के बारे में बताया है. डॉक्टर हंसा जी बताती हैं कि मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल आप क्लेंजर और टोनर के तौर पर कर सकते हैं. ये चेहरे से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है. ये स्किन से तेल को अब्सॉर्ब कर लेता है और पिंपल, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की प्रॉब्लम को दूर करता है. मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल आपके स्किन को टाइट करता है और चमकदार बनाता है. 

फेस पैक स्किन ग्लो के लिए

अगर आप अपने फेस पर ग्लो पाना चाहती हैं तो आप एक कटोरी में एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी को लें. इसमें आप 2 टीस्पून चंदन का पाउडर को दाल दें. आधा टेबलस्पून पानी को डाल दें. इसमें आप एक चौथाई टेबलस्पून गुलाब जल को मिला दें. इसके बाद आप एक चौथाई टेबलस्पून दूध को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बना लें. इसे अपने चेहरे और गले पर 15 से 20 मिनट तक रखें. इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो लें. इसके बाद नारियल के तेल से मॉइश्चराइज कर लें. इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 से 2 बार ही करें. 

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी को लें. इसमें आप 1 टेबलस्पून चम्मच दही को डाल दें. एक टीस्पून हल्दी और 1 टेबलस्पून हनी को डाल दें. इसमें आप थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें. इसे आप चेहरे और गले पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे आप गुनगुने पानी से धो लें. इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >