Mosquito Repelling Tips: मच्छरों की समस्या बारिश और गर्मियों के दिनों में काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ये सिर्फ हमें परेशान नहीं करते हैं, इनकी वजह से हमें कई तरह की बीमारियां भी होती हैं. मच्छरों के काटने से ही हमें डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप आने वाले इन गर्मियों के मौसम में अपने घर और परिवार को इन मच्छरों से बचाकर रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. अक्सर हम इनसे छुटकारा पाने के लिए कॉइल या फिर केमिकल्स से लोडेड लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी वजह से भी कई बार हमारे सेहत को नुकसान हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काफी आसानी से इन बीमारी फैलाने वाले मच्छरों से छुटकारा पा सकेंगे. चलिए जानते हैं विस्तार से.
घर में पानी जमा न होने दें
मच्छरों को पनपने के लिए गंदे या फिर रुके हुए पानी की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना छोटे कि आपके घर के आसपास पानी कभी भी जमा न हो सके. कई बार कूलर, गमलों की प्लेट या फिर छत में खुले ड्रम में पानी इकट्ठा हो जाता है, जिस वजह से भी मच्छर तेजी से पनपने लग जाते हैं. आपको इन सभी जगहों की रेगुलर सफाई करनी चाहिए और भूलकर भी यहां पानी जमा ना होने दें. मच्छरों को घर पर आने से रोकने का यह सबसे आसान और कारगर उपाय है.
यह भी पढ़ें: मिनटों में साफ करें पंखे और कूलर, अपनाएं ये आसान और असरदार ट्रिक्स
नीम के तेल का करें इस्तेमाल
मच्छरों को भगाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको नारियल के तेल में थोड़ा सा नीम का तेल मिक्स करके इसे अपने पूरे शरीर में लगा लेना है. इससे निकलने वाली गंध मच्छरों को आपसे दूर लेकर जाती है. आप अगर चाहें तो नीम की पत्तियों को जलाकर उससे निकलने वाले धुंए को भी पूरे घर में फैला सकते हैं. यह छोटा सा उपाय भी घर से मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है.
कपूर का इस्तेमाल करें
मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको कपूर जलाकर कमरे में कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ देना है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आपने सभी खिड़की और दरवाजे जरूर बंद कर दिए हों. कपूर से निकलती हुई खुशबू मच्छरों को दूर भगाने में काफी ज्यादा मदद कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा
लहसुन का स्प्रे बनाएं
लहसुन से निकलने वाली तेज गंध मच्छरों को कभी पसंद नहीं आती है. इस स्प्रे को तैयार करने के लिए आपको लहसुन की कुछ कलियों को पीस लेना है और फिर उन्हें पानी में अच्छी तरह से उबाल लेना है. इस पानी को किसी स्प्रे वाली बोतल में भर लें और घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजों के आसपास छिड़क दें.
साफ-सफाई का रखें खास ख्याल
अगर आप मच्छरों से परमानेंट बचाव चाहते हैं तो आपके घर और आसपास की सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. रेगुलर बेसिस पर सफाई करें और आसपास कूड़ा-कचरा भी इकठ्ठा ना होने दें. आप अगर चाहें तो दरवाजों और खिड़कियों पर जाली भी लगा सकते हैं, ताकि ये मच्छर आपके घर के अंदर न आ सकें.
