Moong Dal Tikki Recipe: अगर शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन हो, तो मूंग दाल टिक्की एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है. इसे बनाने में ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ती और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आपके घर में भी मूंग दाल रखी है, तो कुछ आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट टिक्की तैयार की जा सकती है.
Moong Dal Tikki Recipe: मूंग दाल टिक्की बनाने के लिए सामग्री
Moong Dal Tikki Recipe: ऐसे तैयार करें मूंग दाल टिक्की
सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल दें और इसे मिक्सर में बिना ज्यादा पानी डाले दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला न हो, तभी टिक्की अच्छी बनेगी.
एक बड़े बाउल में पिसी हुई मूंग दाल, मैश किया हुआ उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें.
अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स या चावल का आटा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मिश्रण आसानी से बंध जाए.
अब तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हथेली से दबाकर टिक्की का आकार दें. अगर मिश्रण हाथों में चिपक रहा हो, तो हाथों पर थोड़ा-सा तेल लगा लें.
एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा तेल लगाएं. अब टिक्कियों को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी कम तेल के साथ तैयार कर सकते हैं.
परोसने का तरीका
गरमा-गरम मूंग दाल टिक्की को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. साथ में एक कप चाय या कॉफी हो, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. चाहें तो टिक्की के ऊपर दही, सेव, प्याज और चटनी डालकर चाट की तरह भी सर्व कर सकते हैं.
स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स
- टिक्की को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए मिश्रण में थोड़ा-सा सूजी मिला सकते हैं.
- अगर मसालेदार स्वाद पसंद है, तो चाट मसाला और काली मिर्च भी डालें.
- टिक्की सेंकते समय आंच हमेशा मध्यम रखें, इससे यह अंदर तक अच्छी तरह पक जाएगी.
- ज्यादा नरम मिश्रण हो तो थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन मिलाकर बैलेंस करें.
यह भी पढ़ें: सिंपल इडली को दें नया ट्विस्ट, सब्जियों की स्टफिंग से बनाएं हेल्दी नाश्ता
