क्या आप भी बारिश में फैशन को लेकर हैं परेशान? ये 6 टिप्स बदल देंगे आपका लुक

Monsoon Fashion Tips: बारिश के मौसम में स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखना अब बहुत आसान है. मानसून में चिपचिपाहट और कीचड़ से बचने के लिए अपनाएं ये 6 आसान फैशन टिप्स और पाएं परफेक्ट लुक.

Monsoon Fashion Tips: रिमझिम बारिश का मौसम किसे पसंद नहीं होता. चाय-पकोड़े का दौर, ठंडी हवाएं और सुहाना मौसम हर किसी का मूड फ्रेश कर देते हैं. लेकिन, फैशन के शौकीनों के लिए यह मौसम थोड़ी आफत भी लेकर आता है. रास्ते में कीचड़, पानी की बौछारें और उमस (Humidity) के कारण समझ नहीं आता कि क्या पहनें और क्या नहीं. अगर आप भी मानसून में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ कंफर्टेबल रहना चाहती हैं, तो टेंशन छोड़िए. इस बारिश के सीजन में इन आसान और ट्रेंडी फैशन टिप्स को फॉलो करें. 

Monsoon Fashion Tips: फैब्रिक का चुनाव हो स्मार्ट 

बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर देना चाहिए कि आपके कपड़े किस फैब्रिक के बने हैं. इस मौसम में डेनिम (जींस), हैवी सिल्क या मोटे कॉटन के कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि ये भीगने पर जल्दी सूखते नहीं हैं और भारी हो जाते हैं. 

क्या चुनें: इस सीजन के लिए जॉर्जेट, रेयान, शिफॉन, नायलॉन और पॉलिएस्टर बेस्ट हैं. ये फैब्रिक बहुत हल्के होते हैं, भीगने पर फटाफट सूख जाते हैं और इनमें सिकुड़न भी नहीं आती. 

Monsoon Fashion Tips: लेंथ का रखें खास ख्याल 

रास्ते में भरे पानी और कीचड़ से अपने महंगे और पसंदीदा कपड़ों को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप फुल-लेंथ वाले आउटफिट्स को कुछ दिनों के लिए अलमारी में रख दें. फ्लोर-लेंथ अनारकली, मैक्सी ड्रेसेस या लंबी जींस इस मौसम में बिल्कुल काम नहीं आएगी. 

  • क्या पहनें: इन दिनों घुटनों तक की शॉर्ट ड्रेसेस, मिडी स्कर्ट्स, कप्रिस (Capris), क्युलॉट्स (Culottes) और शॉर्ट्स बहुत ट्रेंडी और सेफ ऑप्शन हैं. अगर आपको एथनिक पहनना पसंद है, तो लॉन्ग कुर्तियों की जगह शॉर्ट कुर्तियों के साथ एंकल-लेंथ लेगिंग्स या सिगरेट पैंट्स पेयर करें. 

ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स चुनें 

मानसून में अक्सर आसमान में काले बादल छाए रहते हैं, जिससे चारों तरफ थोड़ा सा सूनापन या डलनेस लगती है. ऐसे में सफेद या पेस्टल कलर्स पहनने से बचें. सफेद कपड़े भीगने पर ट्रांसपेरेंट हो जाते हैं और उन पर कीचड़ के दाग भी आसानी से नहीं छूटते. 

  • क्या चुनें: मौसम के मूड को खुशनुमा बनाने के लिए नियॉन कलर्स, ब्राइट येलो, हॉट पिंक, इलेक्ट्रिक ब्लू, ऑरेंज और मिंट ग्रीन जैसे कलर्स (Monsoon Fashion Tips) पहनें. ये कलर्स न सिर्फ तस्वीरों में अच्छे लगते हैं, बल्कि आपका मूड भी फ्रेश रखते हैं. 

फुटवियर में दिखाएं समझदारी 

चमड़े के जूते, महंगे स्नीकर्स या हाई हील्स को इस मौसम में गलती से भी न निकालें. पानी में भीगने से लेदर खराब हो जाता है और हील्स फिसलने का डर रहता है. 

क्या पहनें: इन दिनों रबर या सिलिकॉन की बनी फंकी बेलीज, ट्रेंडी फ्लिप-फ्लॉप्स (चप्पलें), क्रॉक्स या वॉटरप्रूफ सैंडल्स (Monsoon Fashion Tips) पहनें. आजकल मार्केट में बहुत ही स्टाइलिश और रंग-बिरंगे गमबूट्स भी मिलते हैं, जो शॉर्ट ड्रेसेस के साथ बहुत कूल लगते हैं. 

मिनिमल मेकअप और वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स 

उमस और बारिश के पानी के कारण हैवी मेकअप बहुत जल्दी बह जाता है या केकी (पैची) दिखने लगता है. इसलिए मानसून का मूल मंत्र है कम से कम मेकअप. 

  • कैसे करें: फाउंडेशन की जगह BB क्रीम या कंसीलर का यूज करें. काजल, आईलाइनर और मस्कारा हमेशा वॉटरप्रूफ ही लगाएं. लिपस्टिक के लिए ग्लॉसी लुक छोड़कर मैट या लिप टिंट्स चुनें, जो लंबे समय तक टिके रहें. बालों को खुला छोड़ने के बजाय मेसी बन) या पोंटैल (Ponytail) बनाएं, यह स्टाइलिश भी लगेगा और चिपचिपेपन से भी बचाएगा. 

छाता और रेनकोट भी बने स्टाइल स्टेटमेंट 

जब हर चीज इतनी स्टाइलिश है, तो आपका छाता बोरिंग क्यों हो. आजकल मार्केट में ट्रांसपेरेंट छाते, फ्लोरल प्रिंट्स, फंकी कोट्स और नीयन शेड्स के रेनकोट आसानी से मिल जाते हैं. ये आपके पूरे लुक में एक मॉडर्न और यूथफुल टच जोड़ देते हैं. 

यह भी पढ़ें: Plain Shirts हुई पुरानी! इस समर लड़कों पर छाया फ्लोरल प्रिंट शर्ट का जादू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >