जुलाई में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन जगहों को बिल्कुल मिस न करें

Destinations in India 2026: अगर आप जुलाई में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं. मानसून में यहां का नजारा और भी शानदार हो जाता है.

Monsoon Destinations In India 2026: जुलाई का महीना आते ही देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाती है. बारिश के बाद पहाड़, घाटियां, जंगल और झरने पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत दिखने लगते हैं. अगर आप भी रोज की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो मानसून का मौसम इसके लिए शानदार समय माना जाता है. इस मौसम में कई हिल स्टेशन और घाटियां हरियाली से भर जाती हैं. अगर आप जुलाई में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 7 जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

1. महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)

Image – social media

जुलाई में महाबलेश्वर पूरी तरह हरियाली से ढक जाता है. यहां के झरने, घाटियां और व्यू पॉइंट बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत लगते हैं. अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ छोटी ट्रिप करना चाहते हैं, तो यह जगह अच्छी रहेगी.

2. फूलों की घाटी ( उत्तराखंड)

Image – social media

जुलाई का महीना आते ही उत्तराखंड की फूलों की घाटी रंग-बिरंगे फूलों से भर जाती है. यहां दूर-दूर तक फैले खूबसूरत फूल, हरियाली और पहाड़ों का नजारा लोगों का दिल जीत लेता है. बारिश के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा सुंदर दिखती है. अगर आपको प्रकृति पसंद है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है.

3. मुन्नार ( केरल)

Image – social media

मुन्नार अपनी हरी-भरी चाय की पहाड़ियों के लिए जाना जाता है. जुलाई में यहां चारों तरफ बादल, हरियाली और हल्की बारिश का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. अगर आप सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो मुन्नार एक अच्छा विकल्प है.

4. कूर्ग (कर्नाटक)

Image – social media

कूर्ग को दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है. बारिश के मौसम में यहां के कॉफी के बागान, पहाड़ और झरने देखने लायक होते हैं. हल्की बारिश और ठंडी हवा यहां घूमने का मजा कई गुना बढ़ा देती है.

5. चेरापूंजी और शिलांग ( मेघालय)

Image – social media

अगर आपको बारिश का मौसम सबसे ज्यादा पसंद है, तो मेघालय जरूर जाएं. जुलाई में यहां खूब बारिश होती है. बड़े-बड़े झरने, हरियाली और पुराने लिविंग रूट ब्रिज इस जगह को और भी खास बना देते हैं. प्रकृति के बीच समय बिताने वालों के लिए यह जगह शानदार मानी जाती है.

6. स्पीति वैली ( हिमाचल)

Image – social media

स्पीति वैली उन लोगों के लिए अच्छी जगह है, जो भीड़ से दूर घूमना पसंद करते हैं. यहां मानसून के दौरान भी ज्यादा बारिश नहीं होती. जुलाई में सड़कें खुल जाती हैं और बर्फ भी काफी हद तक पिघल जाती है. इस समय यहां के पहाड़, पुराने मठ और शांत माहौल देखने लायक होते हैं.

7. माउंट आबू ( राजस्थान)

Image – social media

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू मानसून में अलग ही नजर आता है. बारिश के बाद यहां की हरियाली और ठंडी हवा लोगों को खूब पसंद आती है. इस मौसम में यहां घूमने का अपना अलग ही मजा होता है.

यह भी पढ़ें: बारिश में घूमने का है प्लान? बैग पैक करने से पहले चेक कर लें ये 8 चीजें, वरना किरकिरा हो जाएगा मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >