Evergreen Baby Girl Names: घर पर जब एक नन्हीं परी का जन्म होता है, तो माता-पिता के साथ-साथ परिवार के बाकी सभी सदस्य भी खुशी से झूम उठते हैं. इस बच्ची की प्यारी-प्यारी आंखें और छोटे-छोटे हाथ और पैर देखकर सभी के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है. जब एक बेटी का जन्म होता है तो घर पर सिर्फ खुशियां ही नहीं आती हैं, बल्कि यह नन्हीं सी जान अपने साथ कई तरह की जिम्मेदारियां भी लेकर आती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक है इसके लिए एक नाम का चुनाव करना. पैरेंट्स जब एक नाम का चुनाव करते हैं, तो उनकी चाहत यही होती है कि यह नाम सबसे प्यारा और सबसे खास हो.
लेकिन नाम का चुनाव करते समय एक और बात का ख्याल रखना पड़ता है कि यह नाम आज तो खूबसूरत लगे ही, साथ ही आने वाले 20 साल बाद जब वह बड़ी हो जाए, तब भी यह नाम उतना ही मॉडर्न और नया महसूस हो. पुराने जमाने के कुछ ऐसे नाम होते हैं जो समय के साथ आउटडेटेड हो जाते हैं, जबकि कुछ ऐसे सुपर मॉडर्न नाम भी कुछ ही समय बाद थोड़े अजीब लगने लगते हैं. ऐसा न हो इसलिए यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी बन जाती है कि वे एक एवरग्रीन नाम का चुनाव करें. अगर आप भी अपनी बेटी के लिए एक एवरग्रीन नाम की तलाश कर रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जो बोलने में आसान हों, जिनका अर्थ बहुत ही गहरा हो और साथ ही समय के साथ अपनी चमक भी कभी न खोएं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके खूबसूरत अर्थ.
आपकी बेटी के लिए 30 एवरग्रीन और मॉडर्न नामों की लिस्ट
- आन्या: इस नाम का अर्थ है अक्षय या जिसका कोई अंत न हो.
- आराध्या: इस नाम का अर्थ है पूजा के योग्य. यह नाम आज भी लोकप्रिय है और हमेशा रहेगा.
- अनविका: इस नाम का अर्थ होता है शक्तिशाली या देवी दुर्गा का एक रूप.
- अद्विका: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
- इरा: यह नाम देवी सरस्वती का पर्याय है. छोटा होने के कारण यह बहुत मॉडर्न लगता है.
- इनाया: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का उपहार या सहानुभूति.
- इशानी: यह देवी पार्वती का एक नाम है, जो बहुत ही गरिमामय लगता है.
- काव्या: इस नाम का अर्थ होता है कविता या भावनात्मक रचना.
- कियारा: इस नाम का अर्थ होता है उज्ज्वल या प्रकाश की किरण.
- कीर्ति: इस नाम का अर्थ होता है प्रसिद्धि या यश.
- ख्याति: इस नाम का अर्थ भी प्रसिद्धि या नाम कमाना होता है.
- गीतिका: इस नाम का अर्थ होता है एक छोटा सा गाना या संगीत.
- तारा: इस नाम का अर्थ होता है आकाश का सितारा.
- तृषा: इस नाम का अर्थ होता है अभिलाषा या इच्छा.
- दिया: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी या दीपक.
- दिव्यांकना: इस नाम का अर्थ होता है दिव्य स्त्री या अप्सरा.
- नवी: इस नाम का अर्थ होता है नया या तरोताजा.
- निहारिका: इस नाम का अर्थ होता है ओस की बूंदें या तारामंडल.
- नाइरा: इस नाम का अर्थ होता है चमकदार या बड़ी आंखों वाली.
- परी: इस नाम का अर्थ होता है परी या बहुत सुंदर.
- प्रिशा: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया हुआ उपहार.
- रिया: इस नाम का अर्थ होता है गायक या सुरीली आवाज.
- रियाना: इस नाम का अर्थ होता है रानी या पवित्र.
- वान्या: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का दयालु उपहार.
- विहाना: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण या नया सवेरा.
- वेदा: इस नाम का संबंध हमारे वेदों से है, जो ज्ञान का प्रतीक है.
- सांची: इस नाम का अर्थ होता है सच्ची या पवित्र.
- सिया: यह देवी सीता का एक सुंदर और छोटा नाम है.
- सहानिया: इस नाम का अर्थ होता है शालीन या शांत.
- हंसिका: इस नाम का अर्थ होता है सफेद हंस या देवी सरस्वती.
ये भी पढ़ें: पूरा परिवार मिलकर भी नहीं सोच पा रहा बेटी का नाम? इस लिस्ट से चुनें ऐसा नाम जिसे सुनकर हर चेहरे पर आएगी मुस्कान
ये भी पढ़ें: बेटे के लिए नहीं रखना चाहते बार-बार सुना हुआ नाम? ये 30 यूनिक नाम बन सकते हैं आपकी पसंद
