Matar Paneer Sandwich Recipe: घर पर बनाएं सुपर टेस्टी मटर पनीर सैंडविच, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

Matar Paneer Sandwich Recipe: इस सुपर टेस्टी मटर पनीर सैंडविच के साथ अपने ब्रेकफास्ट, लंच और स्नैक्स को बनाएं स्पेशल. जानिए बच्चों और बड़ों को पसंद आने वाली इस सुपर टेस्टी सैंडविच रेसिपी बनाने की आसान विधि.

Matar Paneer Sandwich: सुबह का समय हो या शाम का बच्चे से लेकर बड़े सभी कुछ टेस्टी खाना बनाने की डिमांड करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बात से परेशान है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सुपर टेस्टी मटर पनीर सैंडविच बनाने की रेसिपी. इस टेस्टी रेसिपी को आप घर बनाकर सबको खुश कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर ब्रेकफास्ट, लंच और स्नैक्स के लिए मटर पनीर सैंडविच बनाने की विधि. 

मटर पनीर सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ब्रेड स्लाइस – 6
  • पनीर – 200 ग्राम (मैश किया हुआ)
  • हरी मटर – आधा कप (उबली हुई)
  • प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
  • बटर/ तेल – सेकने के लिए

यह भी पढ़ें: Paneer Cheese Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में बनाएं टेस्टी पनीर चीज सैंडविच, खाने के बाद सभी बार-बार करेंगे बनाने की डिमांड

मटर पनीर सैंडविच बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. 
  • अब आप उबली हुई मटर डालकर 1-2 मिनट चलाएं. इसके बाद इसमें मैश किया हुआ पनीर डालें. 
  • अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. लास्ट में मिश्रण के ऊपर हरा धनिया डालकर मिला लें. 
  • इसके बाद सैंडविच तैयार करने के लिए एक ब्रेड स्लाइस पर मटर-पनीर का मिश्रण फैलाएं. फिर ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें. 
  • अब आप तवे या सैंडविच मेकर में बटर लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ अच्छे से सेंक लें. 
  • अब आप इसे निकालकर एक प्लेट में रखें. इसी तरह आप सारे ब्रेड स्लाइस से सैंडविच बना लें. 
  • तैयार हुए सैंडविच को आप बीच से काट लें और प्लेट में निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Chilli Garlic Rava Dosa: घर पर आसानी से बनाएं चिली गार्लिक रवा डोसा, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >