पके आम और साबूदाना से बनाएं मजेदार ड्रिंक, फॉलो करें रेसिपी

Mango Sago Drink: इस गर्मी आप पके हुए आम से एक मजेदार ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में मैंगो साबूदाना ड्रिंक बनाने की रेसिपी.

Mango Sago Drink: गर्मियों की दोपहर हो या कोई फ्रूट्स की क्रेविंग आप इस टाइम एक टेस्टी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. इस ड्रिंक को बनाने में आपको पके हुए आम और कुछ सामग्री की जरूरत होगी. बनने के बाद ये ड्रिंक पीने में बहुत टेस्टी लगती हैं. मैंगो साबूदाना ड्रिंक बनाने की रेसिपी हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ohfoodiefinds पर शेयर किया है. 

ड्रिंक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 1 आम
  • ½ कप नारियल पानी
  • ¼ कप नारियल मलाई (बारीक कटा हुआ)
  • ¼ कप आम के टुकड़े
  • ¼ कप साबूदाना
  • ¼ कप नारियल का दूध
  • ½ कप दूध
  • 2–3 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क (स्वाद अनुसार)
  • बर्फ के टुकड़े

ऑप्शनल 

  • स्ट्रॉबेरी जेली (क्यूब में कटे हुए)
  • लीची जेली (क्यूब में कटे हुए)
  • कटी हुई स्ट्रॉबेरी (3–5)

ड्रिंक बनाने का तरीका क्या है?

  • पके हुए आम को नारियल पानी के साथ मिलाकर स्मूदी बना लें. 
  • अब आप साबूदाना को 30 मिनट के लिए भिगो दें. फिर उबलते पानी में पकाएं जब तक यह नरम और पारदर्शी न हो जाए. फिर इसे ठंडे पानी से धोकर अलग रख दें. 
  • अब आप सारे जेली पैकेट के निर्देशानुसार तैयार करें, जमने दें, फिर क्यूब्स में काट लें. 
  • अब नारियल की मलाई  को बारीक काट लें. इसके बाद एक बड़े बाउल में कटे हुए आम, कटे स्ट्रॉबेरी, नारियल मलाई के टुकड़े, नारियल का दूध, दूध, आम की प्यूरी, जेली और बर्फ डालें.
  • फिर आप इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं और स्वाद अनुसार मीठा करें. तैयार हुए ड्रिंक को आप ठंडा-ठंडा परोसें. 

कुछ टिप्स 

  • स्ट्रॉबेरी और स्ट्रॉबेरी जेली पूरी तरह ऑप्शनल हैं, अपने स्वाद के अनुसार शामिल करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >