Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

Mango Rabdi Recipe: क्या आप भी अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और लजीज खिलाना चाहते है? ऐसे में आज हम आपको आम के सीजन में इसे बनी रबड़ी बनाने के बारे में बताने जा रहें है जो आपके परिवार और दोस्तों को बहुत पसंद आएगी.

Mango Rabdi Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही हम सभी का मन कुछ खास खाने का करने लगता है, ऐसे में गर्मी में आम का स्वाद सबसे खास होता है. आम, जिसे फलों का राजा कहा जाता है, ये न केवल अपने स्वाद के लिए फेमस है, बल्कि इसे कई तरह से खाया जाता है जैसे कि आम का रस, आम का अचार और आम का आइसक्रीम. ऐसे में आज हम आपको आम से रबड़ी बनाने के बारे में बताएंगे. ये एक शानदार और शाही मिठाई है, जिसे विशेष रूप से गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे घर में बनाने के बारे में विस्तार से 

आम रबड़ी रेसिपी (Mango Rabdi Recipe in Hindi)

आम रबड़ी बनाने की सामग्री

  • फुल क्रीम दूध – आधा लीटर
  • आम – 1 कप (पका हुआ)
  • चीनी – स्वादानुसार
  • केसर के धागे – 5 से 6
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच 
  • ड्राई फ्रूट्स – बादाम, पिस्ता और काजू (कटे हुए)

आम रबड़ी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक पैन में दूध को धीमी आंच पर उबालें, दूध को तब तक पकाते रहें जब तक ये लगभग आधा न हो जाए. 
  • इसके बाद अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इसके ऊपर से केसर डालें. 
  • अब गैस बंद करके रबड़ी को कुछ देर कमरे के तापमान में ठंडा होने के लिए रख दें या फिर फ्रिज में ठंडा होने के लिए डालें.
  • जब रबड़ी पूरी तरह से ठंडी हो जाए, तब उसमें आम का टुकड़ा काट के डालें. ध्यान रहे कि आम और दूध दोनों ठंडे हों, नहीं तो दूध फट सकता है. 
  • इसके बाद एक बाउल में निकालकर इसके ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट डालें और ठंडा- ठंडा आम का रबड़ी सभी को सर्व करें और आप भी खाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >