गर्मियों में बनाएं टेस्टी मैंगो मस्तानी, रेणुका सालुंके ने शेयर की रेसिपी

Mango Mastani Recipe: क्या आप भी आम से कुछ स्वादिष्ट रेसिपी बनाना चाहते हैं? तो आज हम आपको मैंगो मस्तानी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर बनाकर सबको खुश कर सकते हैं.

Mango Mastani Recipe: गर्मियों के मौसम में हर किसी को बाजार में आम आने का इंतजार होता है. आम से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाती हैं, जिन्हें लोग बड़े शौक से खाते और पीते हैं. इन्हीं में से एक है मैंगो मस्तानी, जो स्वाद में बेहद लाजवाब होती हैं. अगर आप भी आम से कुछ अलग और खास ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर मैंगो मस्तानी बनाकर तैयार कर सकते हैं. ये ड्रिंक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को जरूर बहुत पसंद आएगी. इस रेसिपी को कंटेंट क्रिएटर रेणुका सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @homecheff_renu पर शेयर किया है, जिसे आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं. 

मैंगो मस्तानी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • शहद 
  • चीनी 
  • कंडेंस्ड मिल्क / मीठा गाढ़ा दूध
  • बर्फ के टुकड़े
  • दूध
  • वनीला आइसक्रीम
  • सूखे मेवे

मैंगो मस्तानी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप आम को काटकर इसका गूदा निकाल लें. अब एक मिक्सर जार में थोड़ा सा गूदा डालें, फिर इसमें चीनी, शहद, कंडेंस्ड मिल्क, बर्फ के टुकड़े, दूध और वनीला आइसक्रीम डालें. 
  • अब मिक्सर जार में सभी चीजें को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. अब एक गिलास लें और उसमें सबसे पहले थोड़ा आम का गूदा छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें. इसके बाद तैयार किया हुआ मिश्रण गिलास में आधा भर दें. फिर ऊपर से दोबारा आम के कुछ टुकड़े डालें और अंत में बचा हुआ मिश्रण डालकर गिलास पूरा भर लें.
  • लास्ट में आप इसे सजाने के लिए ऊपर से एक क्यूब वनीला आइसक्रीम, आम के गूदा का कुछ टुकड़े और कटे हुए सूखे मेवे डालें. अब तैयार है बनकर आपका मैंगो मस्तानी. इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >