Mango Choco Bar Recipe: घर पर बनाएं मैंगो चोकोबार, मशीन और केमिकल्स का झंझट खत्म

Mango Choco Bar: इस गर्मी बच्चों को मार्केट वाली आइसक्रीम न खाने दें. इस बार घर पर ही तैयार करें हेल्दी मैंगो चोकोबार. स्वादीष्ट आम से बने हुए मैंगो चोकोबार को आप घर पर आसानी से बिना किसी मशीन और केमिकल्स के बना सकते हैं. पढ़िए पूरी रेसिपी…

Mango Choco Bar Recipe: गर्मी का मौसम आते ही लोग आम के दिवाने हो जाते हैं. आम का स्वाद हर किसी की ज़ुबान पर चढ़ जाता है. ऐसे में अगर आम के साथ चॉकलेट का मजा भी मिल जाए, तो मिठास और स्वाद दोगुनी हो जाती है. मार्केट में मिलने वाले मैंगो चोकोबार भले ही स्वादिष्ट हो, लेकिन घर पर अपने हाथों से तैयार किए गए मैंगो चोकोबार न सिर्फ हेल्दी होता है, बल्कि उसमें अपनी पसंद के अनुसार आप स्वाद भी डाल सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस गर्मी के मौसम में बिना बाजार जाए घर पर कैसे मैंगो चोकोबार बना सकते हैं. वो भी बिना आइसक्रीम मशीन के.

सामग्री (4 चोकोबार के लिए):

पके हुए आम – 2 (केसर या अल्फांसो)

कंडेन्स्ड मिल्क – ½ कप

फ्रेश क्रीम – ½ कप

डार्क चॉकलेट – 100 ग्राम

नारियल तेल या बटर – 1 टेबलस्पून

आइसक्रीम मोल्ड और स्टिक

विधि:

1. सबसे पहले आम को छीलकर उसके गूदे को मिक्सी में डालें.

2. इसमें कंडेन्स्ड मिल्क और फ्रेश क्रीम डालें और स्मूद पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें.

3. अब इस मिश्रण को आइसक्रीम मोल्ड्स में भरें और स्टिक लगाकर 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने दें.

4. जब आइसक्रीम जम जाए, तब डार्क चॉकलेट को बटर या नारियल तेल के साथ पिघलाएं.

5. जमी हुई आइसक्रीम को मोल्ड से निकालें और तुरंत पिघली हुई चॉकलेट में डिप करें.

6. चॉकलेट तुरंत सेट हो जाएगी. फिर 5 मिनट फ्रीजर में रखें और सर्व करें.

इस गर्मी में घर पर ही मैंगो चोकोबार बनाएं और अपने परिवार और बच्चों के साथ लुत्फ उठाएं. यह मैंगो चोकोबार मार्केट में मिलने वाले सभी आइसक्रीम से हेल्दी और स्वादिष्ट होगा. साथ ही कम खर्च में आप अधिक चोकोबार घर पर बना सकेंगे.

ALSO READ: Sattu-Milk Drink: सत्तू में दूध मिलाकर पीने से क्या होगा? सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >