चिप्स-बिस्किट भूल जाएंगे बच्चे, घर पर बनाएं क्रिस्पी मखाना कैरेमल पॉप्स, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो

Makhana Caramel Pops: अगर आप भी रोज-रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. टेस्ट और क्रंच से भरपूर यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है और खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है.

Makhana Caramel Pops: अगर आपको हर शाम कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो आपकी हल्की भूख भी मिटा दे और टेस्टी भी हो तो ऐसे में, मखाना कैरेमल पॉप्स आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह ज्यादा तली-भुनी नहीं होने के बावजूद खाने में काफी ज्यादा क्रंची लगती है. जब आप इस स्नैक को अपने घर बनाते हैं तो छोटे बच्चे इसके फैन हो जाते हैं. इसके स्वाद में आपको हल्की मिठास का एहसास होता है और साथ ही हर बाईट में एक जबरदस्त क्रंच फील होता है. यह स्नैक बाकी सभी स्नैक्स से इसलिए भी अलग है क्योंकि इसमें आपको हेल्थ के साथ भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करना पड़ता है. आप इसे काफी कम समय और मेहनत में तैयार कर सकते हैं. चाहे मूवी टाइम हो, बच्चों की छोटी भूख मिटानी हो या फिर शाम की चाय के साथ एन्जॉय करना हो, आप इसे हर मौके पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

मखाना कैरेमल पॉप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप मखाना
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 4 बड़े चम्मच गुड़ पाउडर या ब्राउन शुगर
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चुटकी नमक
  • थोड़े कटे हुए बादाम या पिस्ता

मखाना कैरेमल पॉप्स बनाने की आसान रेसिपी

  • मखाना कैरेमल पॉप्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गर्म करें और उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें. इसके बाद मखानों को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह भून लें. जब मखाने क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
  • अब उसी पैन में बचा हुआ घी डालें और उसमें गुड़ पाउडर या ब्राउन शुगर मिलाएं. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें ताकि यह हल्का पिघलकर कैरेमल जैसा बन जाए. इसके बाद इसमें शहद, इलायची पाउडर और एक चुटकी नमक डाल दें.
  • अब इन भुने हुए मखानों को इस कैरेमल मिश्रण में डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि हर मखाने पर कैरेमल की लेयर चढ़ जाए. आप अगर चाहें तो ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.
  • अब एक प्लेट या बटर पेपर पर इन मखानों को फैलाकर 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें. ठंडा होते ही ये और भी ज्यादा क्रंची हो जाएंगे. एक बार जब यह बनकर तैयार हो जाए तो आप इसे 4 से 5 दिों तक एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >