रात की भूख भी मिटेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा, डिनर में शामिल करें ये 5 सुपर लो कैलोरी फूड्स

Low Calorie Dinner: अगर आप भी दिनभर डाइट कंट्रोल करने के बाद रात के खाने में गलती कर बैठते हैं, तो ये लो कैलोरी डिनर आइडियाज आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. मूंग दाल की खिचड़ी से लेकर वेजिटेबल सूप तक, ये सभी ऑप्शन्स पेट को हल्का रखने, देर तक भूख कंट्रोल करने और बढ़ती पेट की चर्बी को कम करने में मददगार हो सकते हैं.

Low Calorie Dinner: आज के समय में बढ़ता हुआ वजन और पेट में जमी हुई जिद्दी चर्बी हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बन चुकी है. अक्सर ऐसा होता है कि हम अपनी दिनभर की डाइट तो कंट्रोल कर लेते हैं, लेकिन रात के खाने में कुछ हैवी या फिर बहुत ज्यादा कैलोरी वाली कोई चीज खाकर पूरे दिन की मेहनत पर पानी फेर देते हैं. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन रात के समय हमारा मेटाबोलिज्म काफी स्लो हो जाता है, जिस वजह से हमारा शरीर हैवी चीजों को आसानी से डाइजेस्ट नहीं कर पाता है और यह फैट के रूप में हमारे शरीर में इकट्ठा होने लग जाता है. आज का यह आर्टिकल हर उस व्यक्ति के लिए है, जो सच में अपने पेट को स्लिम और खुद को फिट बनाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे लो कैलोरी डिनर आइडियाज बताने जा रहे हैं, जो आपके पेट पर जमी चर्बी को पिघलाने में और साथ ही डाइजेशन को भी बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. इन रेसिपीज की सबसे खास बात यह है कि इनका स्वाद जबरदस्त होता है, लेकिन इनमें कैलोरीज काफी कम होती हैं. तो चलिए जानते हैं इन लो कैलोरी डिनर आइडियाज के बारे में विस्तार से.

लाइट और न्यूट्रिशियस मूंग दाल की खिचड़ी

रात के खाने के लिए मूंग दाल की खिचड़ी एक बेहतरीन और ट्रेडिशनल ऑप्शन है. आपके शरीर के लिए इसे डाइजेस्ट करना बहुत आसान होता है और इसमें कैलोरीज भी बहुत ही कम होती है. मूंग दाल में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. जब आप डिनर में खिचड़ी खाते हैं, तो आपको रात में बेवजह भूख नहीं लगती, जिससे आप एक्स्ट्रा कैलोरी खाने से बच जाते हैं. आप अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा घी और जीरे का तड़का लगाकर आप इसे और टेस्टी बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

स्टिर-फ्राइड वेजीज भी हैं अच्छा चॉइस

अगर आप वजन कम करने निकल पड़े हैं, तो रंग-बिरंगी सब्जियां आपकी सबसे अच्छी दोस्त साबित हो सकती हैं. ब्रोकली, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च और बंदगोभी जैसी सब्जियों को हल्का उबालकर या बहुत कम तेल में सौते करके खाएं. बता दें सब्जियों में पानी और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जबकि कैलोरी ना के बराबर होती है. इनके सेवन से आपके शरीर को जरूरी विटामिंस और मिनरल्स मिलते हैं और पेट की चर्बी को बढ़ने का मौका भी नहीं मिलता है.

प्रोटीन से भरपूर पनीर या टोफू टिक्का

जब आप अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं तो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी बिलकुल भी नहीं होनी चाहिए. प्रोटीन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे फैट बर्न होने की स्पीड ज्यादा तेज होती है. रात के खाने में आप कम फैट वाले पनीर या फिर टोफू के टुकड़ों को जरूर शामिल करना चाहिए. आप अगर चाहें तो इन्हें दही और हल्के मसालों के साथ मिलाकर नॉन-स्टिक पैन या ओवन में ग्रिल कर सकते हैं. यह लो कैलोरी डिनर न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि आपकी मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने और पेट को स्लिम रखने में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: घर में रखे उबले आलू से मिनटों में बनाएं ये 5 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाएगा आपका फैन

फाइबर का पावरहाउस ओट्स या दलिया

आमतौर पर लोग ओट्स या दलिया को नाश्ते में खाना पसंद करते हैं, लेकिन डिनर के लिए भी यह एक जबरदस्त चॉइस है. आप चाहें तो रात में सब्जियों से लोडेड नमकीन ओट्स या वेजिटेबल दलिया भी बना सकते हैं. इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर डाइजेशन को बेहतर रखता है और शरीर में फैट को जमा होने से रोकता है. इसे खाने से पेट साफ रहता है और सुबह आप खुद को लाइट और एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

सबसे लाइट डिनर गर्मागर्म वेजिटेबल सूप

अगर आपको रात में बहुत कम भूख लगी है या आप कुछ बहुत ही लाइट खाना चाहते हैं, तो मिक्स वेजिटेबल सूप सबसे बेस्ट ऑप्शन है. टमाटर, पालक, कॉर्न और मशरूम जैसी सब्जियों से बना सूप न सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड रखता है बल्कि कैलोरी काउंट को भी बेहद कम रखता है. इस बात का ख्याल रहे कि सूप में ऊपर से क्रीम या बटर न डालें, बल्कि नींबू का रस और काली मिर्च मिलाकर इसे हेल्दी बना लें.

ये भी पढ़ें: शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करें शांत, सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >