'मुसाफिर कैफे' ने जीता दिल? तो आज ही अपनी लिस्ट में शामिल करें ये 5 किताबें

अगर आपको 'मुसाफिर कैफे' वेब सीरीज की इमोशनल कहानी पसंद आई है, तो ये 5 हिंदी किताबें आपकी रीडिंग लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए. ये किताबें प्यार, दोस्ती और जिंदगी के खूबसूरत रिश्तों को दर्शाती हैं.

Hindi romantic novels: हाल ही में रिलीज हुई 'मुसाफिर कैफे' वेब सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इसकी इमोशनल कहानी, प्यार, दोस्ती और जिंदगी से जुड़े किरदार खासकर युवाओं को काफी पसंद आ रहे हैं. वैसे इस वेब सीरीज की कहानी दिव्य प्रकाश दुबे की किताब 'मुसाफिर कैफे' पर आधारित है, वह भी लंबे समय से पाठकों की पसंदीदा रही है. अगर आपको भी मुसाफिर कैफे जैसी दिल को छू लेने वाली और रिश्तों की खूबसूरती दिखाने वाली कहानियां पसंद हैं, तो हिंदी की ये किताबें भी आपकी रीडिंग लिस्ट का हिस्सा जरूर होनी चाहिए.

1. October Junction

लेखक: दिव्य प्रकाश दुबे

October Junction, PC- Social Media

यह किताब प्यार, दोस्ती और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों की कहानी है. इसमें अलग-अलग लोगों की जिंदगी और उनके रिश्तों को बहुत आसान भाषा में दिखाया गया है. अगर आपको मुसाफिर कैफे पसंद आई है, तो यह किताब भी आपको अच्छी लग सकती है.

2. गुनाहों का देवता

लेखक: धर्मवीर भारती

गुनाहों का देवता, PC- Social Media

यह हिंदी की सबसे मशहूर प्रेम कहानियों में से एक है. किताब में चंदर और सुधा के रिश्ते की कहानी है, जिसमें प्यार, त्याग और बिछड़ने का दर्द देखने को मिलता है. इसकी कहानी आज भी लोगों के दिल को छू जाती है.

3. मसाला चाय

लेखक: दिव्य प्रकाश दुबे

मसाला चाय, PC- Social Media

यह एक कहानी नहीं, बल्कि कई छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है. इसमें प्यार, दोस्ती, परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े किस्से हैं. इसकी भाषा बहुत आसान है, इसलिए इसे पढ़ना काफी मजेदार लगता है.

4. शर्तें लागू

लेखक: दिव्य प्रकाश दुबे

शर्तें लागू, PC- Social Media

इस किताब में आज के समय के रिश्तों और प्यार की अलग-अलग कहानियां पढ़ने को मिलती हैं. हर कहानी कुछ नया सिखाती है और रिश्तों की खूबसूरती को आसान शब्दों में बताती है. अगर आपको इमोशनल कहानियां पसंद हैं, तो यह किताब जरूर पढ़ें.

5. "कैन लव हैपन ट्वाइस?"

लेखक: रविंदर सिंह

कैन लव हैपन ट्वाइस, PC- Social Media

यह एक भावुक प्रेम कहानी है, जिसमें प्यार, दर्द और जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश को दिखाया गया है. कहानी उन लोगों को पसंद आ सकती है जिन्हें इमोशनल रोमांस पढ़ना अच्छा लगता है.

यह भी पढ़ें: 'Delulu' से 'Sigma' तक, जंतर-मंतर से Instagram तक क्यों छाए हैं ये Gen Z Slangs? जानें इनका मतलब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >