कृष्ण जी के इन नामों में है अलग ही चार्म, अपने लाडले बेटे के लिए चुनें इनमें से कोई एक

Lord Krishna Names for Baby Boy: अपने नन्हे मेहमान के लिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े अनूठे नाम ढूंढ रहे हैं? यहां कृष्ण के 30 ऐसे नाम दिए गए हैं जो पारंपरिक होने के साथ-साथ आज के समय में भी बहुत खूबसूरत लगते हैं।

Lord Krishna Names for Baby Boy: घर में नन्हे मेहमान के आने के बाद सबसे खास कामों में से एक होता है उसके लिए नाम चुनना. अगर आप चाहते हैं कि बच्चे का नाम भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हो, लेकिन सुनने में बहुत पुराना न लगे, तो कान्हा के कई नाम ऐसे हैं जो आज भी बेहद खूबसूरत लगते हैं. श्रीकृष्ण को प्रेम, करुणा, बुद्धि और चंचलता के लिए जाना जाता है. उनके इन्हीं गुणों से जुड़े नाम बच्चे के लिए खास पहचान बन सकते हैं. यहां देखिए श्रीकृष्ण के 30 ऐसे नाम, जो पारंपरिक होने के साथ आज के समय में भी अच्छे लगते हैं.

श्रीकृष्ण के इन नामों में है भक्ति के साथ मॉडर्न टच

कृष्ण – भगवान श्रीकृष्ण का नाम केशव – श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध नाम माधव – श्रीकृष्ण का एक नाम मोहन – मन को मोह लेने वाले कान्हा – श्रीकृष्ण का प्यारा नाम श्याम – श्रीकृष्ण का नाम मुकुंद – मोक्ष देने वाले अच्युत – अविनाशी भगवान गोविंद – श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध नाम हरि – दुखों को हरने वाले मुरारी – श्रीकृष्ण का एक नाम माधुसूदन – मधु असुर का वध करने वाले दामोदर – श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध नाम गिरिधर – गोवर्धन पर्वत धारण करने वाले नंदन – आनंद देने वाले, नंद से जुड़ा नाम नंदलाल – नंद बाबा के पुत्र यदुनंदन – यदुवंश के प्रिय वासु – वासुदेव से जुड़ा नाम वासुदेव – वसुदेव के पुत्र देव – दिव्य और ईश्वर से जुड़ा नाम ईश – भगवान और स्वामी ईशान – भगवान का एक नाम अंश – ईश्वर का हिस्सा अंशुमान – प्रकाशमान और तेजस्वी आद्विक – अद्वितीय और अनोखा अनंत – जिसका कोई अंत न हो अनिरुद्ध – श्रीकृष्ण के पौत्र का नाम प्रद्युम्न – अत्यंत शक्तिशाली सात्विक – पवित्र और शांत स्वभाव वाला दक्ष – कुशल और योग्य

यह भी पढ़ें: नन्हे बेटे से प्यारी बिटिया तक, इन क्यूट निकनेम से दें प्यार भरा नाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >