लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में फीकी पड़ रही है चमक? इन तरीकों से फिर जगाएं प्यार का अहसास

Relationship Tips: अगर आपका रिश्ता दूरी की वजह से थोड़ा मुश्किल लग रहा है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां आपको ऐसे आसान और असरदार टिप्स मिलेंगे, जिनसे आप अपने रिश्ते में प्यार, अंडरस्टैंडिंग और कनेक्शन को मजबूत बनाए रख सकते हैं.

Relationship Tips: आज के समय में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप होना एक कॉमन सी बात हो गयी है. कई बार पढ़ाई की वजह से तो कई बार नौकरी या फिर किसी और कारण से कपल्स को अलग-अलग शहरों में या फिर देश में रहना पड़ जाता है. लेकिन, क्या डिस्टेंस का मतलब रिश्ते को खत्म कर देना होता है? बिलकुल भी नहीं. अगर सही अंडरस्टैंडिंग, ट्रस्ट और थोड़ी सी मेहनत की जाए, तो दूर रहते हुए भी रिश्ते को काफी ज्यादा खूबसूरत और मजबूत बनाया जा सकता है. अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी रिलेशनशिप में शामिल करके आप इसे खूबसूरत और मजबूत आसानी से बनाकर रख सकेंगे.

भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी है

चाहे आप किसी भी रिश्ते में हों, उसकी नींव हमेशा ही भरोसे पर टिकी हुई होती है. जब आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं, तो इसकी वैल्यू और भी ज्यादा बढ़ जाती है. जब आप अपने पार्टनर पर भरोसा करने लगते हैं, तो बेवजह के शक और गलतफहमियां रिश्ते को खराब नहीं कर पाते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप दोनों एक-दूसरे के साथ लॉयल रहें और अपने दिल की बातों को खुलकर एक-दूसरे के साथ शेयर करें.

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी अनजाने में तो नहीं बिगाड़ रहे अपना रिश्ता? छोटी-छोटी बातें बन सकती हैं ब्रेकअप की वजह

रेगुलर कम्युनिकेशन भी जरूरी

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में यह और भी जरूरी हो जाता है कि आप दोनों एक-दूसरे से बात जरूर करें. अगर ज्यादा समय नहीं है आपके पास तो थोड़ा सा समय निकालकर जरूर बात करें. इसके अलावा मैसेजेस, वॉइस कॉल्स और वीडियो कॉल्स के जरिये भी एक-दूसरे से कनेक्टेड रहने की कोशिश करें. जब आप ऐसा करते हैं, तो दूरियों का एहसास कम होता है.

एक-दूसरे को स्पेस देना भी जरूरी

हर रिश्ते में स्पेस का होना काफी जरुरी होता है. अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो भी आप अपने पार्टनर को उसकी जिंदगी जीने का मौका जरूर दें. कभी भी अपने पार्टनर को कंट्रोल करने की कोशिश भूलकर भी ना करें. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपका रिश्ता हेल्दी और मजबूत होता चला जाता है.

छोटे-छोटे सरप्राइज और अफेक्शन

जब आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं, तो छोटे-छोटे सरप्राइज काफी ज्यादा मायने रखने लग जाते हैं. अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उसे मैसेज, गिफ्ट या फिर अफेक्शन से भरा हुआ नोट जरूर भेजें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके पार्टनर को लगता है कि आप उन्हें याद कर रहे हैं और आपको उसकी चिंता है.

ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब

फ्यूचर प्लानिंग करें

जब आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं, तो उसे सफल बनाने के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि आप फ्यूचर को लेकर एक ही दिशा में सोचना शुरू करें. यह तय करता है कि आप कब और किस तरह से साथ आएंगे. आपका ऐसा करना रिश्ते को एक टारगेट और स्टेबिलिटी देता है.

झगड़ों को समझदारी से सुलझाएं

आप चाहे किसी भी रिश्ते में क्यों ना हों, कभी न कभी झगड़े तो होंगे ही. यह एक आम बात है. लेकिन, जब आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं, तो इस झगड़े को सुलझाना आपके लिए काफी ज्यादा कठिन साबित हो सकता है. आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप किसी भी गलतफहमी को बिना समय बर्बाद किये ही सुलझा लें. इसके अलावा कभी भी गुस्से में आकर बड़े फैसले न और और एक-दूसरे को समझने की भी पूरी कोशिश करें.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >