Liver Healing Foods: लिवर को फिर से नया जैसा बना देंगे ये सुपरफूड्स, आज ही डाइट में शामिल करें और देखें फायदा

Liver Healing Foods: अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं या फिर उसे हुए डैमेज को ठीक करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपके लिवर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

Liver Healing Foods: लिवर हमारे शरीर का बहुत ही जरूरी हिस्सा है, जो खून को साफ करने और साथ ही डाइजेशन में भी मदद करता है. यह एक मुख्य कारण है कि हमें अपने लिवर का बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहिए. आपका लिवर लंबे समय तक हेल्दी रहे और साथ ही उसमें हुए डैमेज भी रिपेयर हो सके इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके अपने डाइट में शामिल कर लेना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब आप इन चीजों को अपने डाइट में शामिल करते हैं तो डैमेज हुआ लिवर भी तेजी से रिपेयर होता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

डाइट में शामिल करें ऑलिव ऑइल

ऑलिव ऑइल एक हेल्दी फैट है जिसका आपके हार्ट हेल्थ पर और मेटाबोलिक हेल्थ पर काफी पॉजिटिव असर पड़ता है. केवल यहीं नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं इसके सेवन से बड़े उम्र के लोगों में फैटी लिवर के खतरे को कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार, सेहत को फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

यह भी पढ़ें: Health Tips: बहुत ठंडा पानी पीये बिना नहीं बुझती प्यास? जान लें सेहत को होने वाले नुकसान

लिवर के लिए हेल्दी हैं नट्स

नट्स में आपको भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं और यह हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी लोडेड होते हैं. इन्हें आपके लिवर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है.

बीटरूट का जूस भी फायदेमंद

बीटरूट जूस के फायदों के बार��� में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे मालूम न हो. इसमें नाइट्रेट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जिन्हें बीटालाइन्स के नाम से जाना जाता है. बीटरूट जूस इन्फ्लेमेशन के साथ ही ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करने में मदद करता है.

डाइट में शामिल करें अंगूर

अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको अपने डाइट में लाल या फिर पर्पल अंगूर को शामिल करना चाहिए. जब आप रेगुलर बेसिस पर इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो लिवर में इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही एंटीऑक्सिडेंट्स के लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Best Food Combinations: इन पावरफुल कॉम्बिनेशंस से आपके शरीर को होगा डबल फायदा, ट्राई करें और खुद देखें कमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >