Summer Tips: गर्मियों में इस तरह पाएं फटे होंठ से छुटकारा, जानें क्या है आसान तरीका

Summer Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप गर्मियों के इन दिनों में अपने होठों को फटने से और रूखा होने से बचाकर रख सकते हैं.

Summer Tips: गर्मियों के दिन आ चुके हैं और ऐसे में गर्मी और सूर्य की रौशनी में ज्यादा देर तक रहने से हमारे होंठ रूखे हो जाते हैं और कई बार फट भी जाते हैं. रूखे और फ़टे होंठ से कई बार खून भी निकल आता है जो कि एक काफी दर्दनाक अनुभव है. अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों के इन दिनों में आपके होंठ पूरी तरह से सॉफ्ट और गुलाबी रंग के रहें तो यह आर्टिकल आपके लिए काम की हो सकती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से गर्मियों के इन दिनों में आपने होठों को डैमेज होने से बचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.

लिप बाम का करें इस्तेमाल

अपने होठों को प्रोटेक्ट करने के लिए एक मॉइस्चराइज़िंग लिप बाम का इस्तेमाल करें. बेहतर होगा अगर आपके लिप बाम में SPF हो. कोशिश करें कि इस लिप बाम को आप पूरे दिन अपने होठों पर लगाए रखें. एक ऐसा लिप बाम चुनें जिसमें बीसवैक्स, शेआ बटर या फिर कोकोनट ऑइल मौजूद हो.

Also Read: Summer Tips: गर्मी में चेहरे पर लगाएं दही और नींबू, जानें इसके फायदे

हाइड्रेटेड रहें

पूरे दिन के दौरान सही मात्रा में पानी पिएं. अगर आप सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो ऐसे में आपके होंठ फटने के साथ ही रूखे भी हो सकते हैं. कोशिश करें कि पूरे दिन के दौरान आप कम से कम 8 से 9 ग्लास पानी जरूर पीएं.

होठों को चाटने से बचें

आपको लगता होगा कि होठों को लगातार चाटते रहने से वे सॉफ्ट रहते हैं. लेकिन, ऐसा बिलकुल भी नहीं है. जब आप अपने होठों को चाटते हैं तो वह और भी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. इसलिए आपको अपने होठों को नहीं चाटना चाहिए.

Also Read: Summer Tips: मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा, पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें

मसालेदर भोजन से दूर रहें

ज्यादा मसालेदार भोजन आपके होठों को इर्रिटेट कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप ज्यादा मसालेदा भोजन करते हैं तो आपके लिप फट भी सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >