Lifestyle Tips: रात के समय अपनायी गयी ये 5 आदतें कम करेंगी आपका स्ट्रेस, आएगी अच्छी नींद

रात के समय इन 5 आदतों को अपना कर आप कोर्टिसोल (Cortisol) लेवल को कम कर सकते हैं और स्ट्रेस मैनेज कर सकते हैं.

Lifestyle Tips: कोर्टिसोल (Cortisol) हमारे शरीर में पाए जाने वाला एक स्ट्रेस हॉर्मोन है. जब हमारे शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ जाती है, तो हमारा स्ट्रेस लेवल भी बढ़ने लगता है. पर आप इन सारे तरीकों को अपना कर शरीर के कोर्टिसोल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं. तो चलिए इन तरीकों के बारे में डीटेल से जानते हैं.

स्क्रीन टाइम कम करें
हम अक्सर रात में अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या टीवी के सामने काफी वक़्त बिताते हैं. स्क्रीन के सामने ज्यादा वक़्त बिताने की वजह से हमें सोने में दिक्कत होती है और अच्छी नींद नहीं मिलने की वजह से हमारा स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है.

Gardening Tips: स्प्रिंग सीजन में लगाएं ये फूल, घर की खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद: Lifestyle Tips: रात के समय अपनायी गयी ये 5 आदतें कम करेंगी आपका स्ट्रेस, आएगी अच्छी नींद

शाम में कॉफी पीने से परहेज करें
शाम में या रात में जब हम कॉफी पीते हैं तो इससे हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि कॉफी आपकी नींद को दूर करने का काम करती है तो आप बिलकुल नहीं चाहेंगे की आपकी रात की नींद इस वजह से खराब हो.

मेडिटेशन
शाम या रात के वक़्त अगर आप 10 – 15 मिनट भी मेडिटेट करें तो यह आपको सोने में बहुत मदद करेगा. मेडिटेशन आपके दिमाग को शांत करता है और हर एक प्रकार की चिंता को दूर करने में मदद करता है.

पौष्टिक भोजन करें
हम हर दिन क्या खाते हैं इससे हमारी शरीर पर काफी प्रभाव पड़ता है जरूरी है कि हम हर दिन पौष्टिक भोजन का सेवन करें. रात में जंक फूड खाने से हमें दूर रहना चाहिए क्यूंकि यह हमारे कोर्टिसोल लेवल को बढ़ा सकता है.

एक हॉबी अपनाएं
हर किसी को अपने जीवन में कोई एक हॉबी जरूर अपनानी चाहिए. यह कुछ भी हो सकता है- खाना बनाना, किताब पढ़ना या फिर पेंटिंग. यह आपको रिलैक्स होने में मदद करता है और जो बातें आपको स्ट्रेस देती हैं उनसे दूर करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >