घर पर बनाएं तीखी लहसुन की चटनी, शेफ हर्षिता की रेसिपी

Lahsun Ki Chutney: अगर आपको भी मन कर रहा कुछ तीखा या मजेदार बनाने का, तो आप लहसुन की चटनी को बना सकते हैं. इस चटनी को आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

Lahsun Ki Chutney: चटनी और अचार खाने का मजा दोगुना कर देते हैं. घर पर अगर चावल या रोटी के साथ सब्जी ना भी बनी तो चटनी के साथ भी मन से खा लेते हैं. आपने धनिया की चटनी या टमाटर की चटनी जरूर खाई होगी, जो खाने के साथ बहुत टेस्टी लगती हैं. ऐसे में आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तीखी लहसुन की चटनी, जिसे बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद तीखा, मसालेदार और बेहद स्वादिष्ट होता है. इस चटनी की रेसिपी को शेफ हर्षिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @harshita.masterchef पर शेयर किया है. 

लहसुन की चटनी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • कश्मीरी लाल मिर्च – 12-15 (30 मिनट पानी में भिगोए हुए)
  • लहसुन – 12-15 कलियां
  • तेल या घी – 2 चम्मच 
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • देगी मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

लहसुन की चटनी कैसे तैयार करें?

  • सबसे पहले आप भिगोई हुई कश्मीरी लाल मिर्च को पानी से छान लें और लहसुन के साथ पीसकर एक चिकना पेस्ट बना लें. 
  • अब इस पेस्ट में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें. इसे अच्छी तरह मिलाएं. 
  • अब एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें. इसमें जीरा और हींग डालें जब यह चटकने लगे तो आंच धीमी कर दें. 
  • तैयार मिर्च-लहसुन का पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर 12-15 मिनट तक, बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं. 
  • चटनी तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ी न हो जाए और तेल किनारों से अलग न होने लगे. अब आंच बंद कर दें और चटनी को हल्का ठंडा होने दें. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें: दही से बनाएं ये लाजवाब डिशेज, स्वाद है मजेदार 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >