Kuttu Atta Poori: नवरात्रि के व्रत में बनाएं कुट्टू के आटे की पूरी, यहां देखें आसान रेसिपी

Kuttu Atta Poori: अगर आप भी इस साल नवरात्रि का व्रत करने के बारे में सोच रही हैं और किसी फलाहारी भोजन की रेसिपी खोज रही हैं, तो इस लेख में आपको कुट्टू के आटे की पूरी की रेसिपी दी जा रही है, जो फलाहारी रेसिपी है और नवरात्रि के व्रत में खाई जा सकती है.

Kuttu Atta Poori: इस साल नवरात्रि का त्योहार 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. इस त्योहार में माता रानी के भक्त उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए नवरात्रि का व्रत भी करते हैं. इस व्रत के दौरान लोग फलाहारी भोजन कर सकते हैं, लेकिन फलाहारी भोजन में ज्यादा ऑप्शन उपलब्ध ना होने के कारण लोगों के सामने यह समस्या आती है कि नवरात्रि के व्रत के दौरान क्या खाया जाए. नवरात्रि के व्रत में अनाज खाने की मनाही होती है, लेकिन कुछ ऐसे विकल्प मौजूद होते हैं, जो अनाज के स्थान पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जैसे- गेहूं के आटे के स्थान पर कुट्टू के आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप भी इस साल नवरात्रि का व्रत करने के बारे में सोच रही हैं और किसी फलाहारी भोजन की रेसिपी खोज रही हैं, तो इस लेख में आपको कुट्टू के आटे की पूरी की रेसिपी दी जा रही है, जो फलाहारी रेसिपी है और नवरात्रि के व्रत में खाई जा सकती है.

आवश्यक सामग्री

  • 1 कप कुट्टू का आटा
  • दो उबले हुए आलू
  • आधा चम्मच सेंधा नमक
  • एक-चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच कटा हुआ बारीक धनिया
  • पूरी तलने के लिए तेल

Also read: Lehenga For Karwa Chauth: करवा चौथ पर पहनें ये सुंदर लहंगे, दिखेंगी सबसे अलग

Also read: Bangles for Karwa Chauth: इस करवा चौथ आपके लुक में चार-चांद लगाएंगे ये सुंदर कंगन डिजाइन

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले कुट्टू के आटे को एक बर्तन में छान कर निकाल लें.
  • अब उबले हुए आलू को छील कर अच्छी तरह मैश करके आटे में डालिए और अच्छी तरह मिलाइए.
  • इसके बाद आटे में बारीक कटा हुआ धनिया, सेंधा नमक, दो चम्मच तेल और काली मिर्च पाउडर डालिए, इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को सख्त गूथिए.
  • इस आटे को 10 मिनट आराम करने के लिए छोड़ दीजिए.
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइया बना लें. कढ़ाई में तेल गर्म करें.
  • लोइयों की मोटी-मोटी पूरी बेल लें.
  • इसे गर्म तेल में डालें और सामान्य पूरी की तरह छान कर अलग कर लें.
  • इसे नैप्किन में बिछा लें ताकि नैप्किन पूरी से अतिरिक्त तेल सोख ले.
  • बस फलाहारी कुट्टू के आटे की पूरी बनकर तैयार है.

Also read: Dandiya Night Couple Outfit: डांडिया नाइट में पार्टनर के साथ ट्राइ करें ये आउट्फिट आईडिया

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >