कोलकाता का चटपटा स्वाद, झालमुरी का हर बाइट देता है गजब के मसाले का मजा

Kolkata Style Jhalmuri: कोलकाता स्टाइल झाल मुरि, कुरकुरा और मसालेदार स्ट्रीट फूड है. पफ्ड राइस, मूंगफली, हरी मटर, प्याज और सरसों के तेल का अनोखा स्वाद इसे बेहद खास बनाता है. इसे मिनटों में तैयार कर तुरंत खाया जा सकता है.

Kolkata Style Jhalmuri:  कोलकाता स्टाइल झालमुरी, पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है. यह हल्का, कुरकुरा और मसालेदार स्नैक लोगों को बेहद पसंद आता है. इसमें पफ्ड राइस (मुरि), मूंगफली, हरी मटर, प्याज, हरी मिर्च और ताजा हरा धनिया मुख्य सामग्री होती है. नींबू का रस और सरसों का तेल इसे एक अनोखा खट्टा-तीखा स्वाद देते हैं. घर पर इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि हल्का और पेट के लिए भी आसान होता है. कोलकाता की गलियों का यह खास स्वाद हर उम्र के लोगों को भाता है.

झालमुरी बनाने के लिए सामान 

  • पफ्ड राइस (मुरि) – 2 कप
  • कुटी हुई मूंगफली – 3/4 कप
  • सूखी लाल मिर्च – 4-5 (बारीक कुटी हुई)
  • हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मटर (सूखी या हल्की भुनी) – 1/4 कप
  • प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • नींबू का रस – 2 टेबलस्पून
  • सरसों का तेल – 1 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • हिंग – एक चुटकी (वैकल्पिक)

झालमुरी बनाने का आसान तरीका 

  1. सबसे पहले मुरि (पफ्ड राइस) को एक बड़े बाउल में हल्का सा दबाकर तैयार करें.
  2. अब इसमें कटी हुई मूंगफली, हरी मटर, प्याज और हरी मिर्च डालें.
  3. सूखी लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएँ.
  4. ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालें.
  5. अंत में सरसों का तेल और नमक डालकर सभी सामग्री को हाथ या चम्मच से अच्छे से मिक्स करें.
  6. झालमुरी तैयार है. इसे तुरंत सर्व करें ताकि क्रंचीनेस बनी रहे.

यह भी पढ़ें: सुबह की भागदौड़ का बेस्ट इलाज, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबका पसंदीदा पनीर स्टफ्ड चिल्ला

यह भी पढ़ें:  नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >