जिम छोड़ने के बाद शरीर में क्या-क्या बदलाव होने लगते हैं? 5 पॉइंट्स में समझें पूरी सच्चाई

Fitness Tips: अगर आप भी लंबे समय तक जिम करने के बाद अचानक उसे छोड़ने का सोच रहे हैं, तो जरा रुककर ये जरूर जान लें कि इसका असर आपके शरीर पर कैसे पड़ सकता है. कुछ हफ्तों की दूरी ही आपकी फिटनेस, वजन और एनर्जी लेवल को पूरी तरह बदल सकती है.

Fitness Tips: आज के समय में फिट रहना लोगों की पहली प्रायोरिटी बन गयी है. लोग फिट रहने के लिए हर दिन जिम जा रहे हैं, सही डाइट ले रहे हैं और साथ ही वे सभी चीजें कर रहे हैं जो उन्हें लगता है कि उनके बॉडी के लिए जरूरी हो सकता है. खासकर अगर बात करें जिम जाने की तो यह डेली रूटीन का एक सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है. महीनों नहीं, सालों तक जिम में मेहनत करके लोग अपनी बॉडी को फिट और स्ट्रॉन्ग बना रहे हैं. जिम जाना कितना भी फायदेमंद क्यों न हो, लेकिन कई बार समय की कमी या फिर आलस की वजह से कई लोग अचानक से जिम जाना बंद भी कर देते हैं. एक या दो दिन जिम नहीं जाने से शरीर में वैसा कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता. प्रॉब्लम तब आती है जब आप 2 से 3 हफ्ते लगातार जिम नहीं जाते. इस टाइम पीरियड के बाद आपके शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलने लगते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं बदलावों के बारे में विस्तर से बताने जा रहे हैं.

मसल्स का साइज और टोन कम होना

जब आप रेगुलर वर्कआउट कर रहे होते हैं, तो आपके मसल्स पर प्रेशर पड़ता रहता है. यह प्रेशर ही आपके मसल्स को स्ट्रॉन्ग और टोंड रहने में मदद करता है. लेकिन, जैसे ही आप जिम जाना छोड़ देते हैं, आपके मसल्स का इस्तेमाल होना बंद हो जाता है. ऐसा होने की वजह से कुछ ही समय बाद आपके मसल्स का साइज धीरे-धीरे कम होने लगता है और वह उतनी टाइट और टोंड शेप में भी नहीं दिखती है. आपको यह बदलाव कुछ ही हफ्तों के बाद महसूस होने लग जाएगा, अगर आप पूरी तरह से फिजिकली एक्टिव रहना बंद कर दें तो.

ये भी पढ़ें: जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

स्ट्रेंथ और स्टैमिना में गिरावट

जब आप जिम जाकर वर्कआउट कर रहे होते हैं तो आपकी बॉडी सिर्फ स्ट्रॉन्ग नहीं बनती, आपका स्टैमिना भी बढ़ता है. जब आप हर दिन हैवी लिफ्टिंग करते हैं और लंबे समय तक एक्टिव रहने की आपको आदत होती है, तो स्ट्रेंथ और स्टैमिना धीरे-धीरे बढ़ता है. लेकिन जब आप अचानक से जिम जाना छोड़ देते हैं, तो आपकी बॉडी की यह कैपिसिटी धीर-धीर कम होने लगती है. ऐसा होने की वजह से जो काम आप पहले आसानी से कर लेते थे, अब वही छोटे-छोटे काम आपको थकाने लग जाते हैं. कई बार तो आपको सीढ़ियां चढ़ना, दौड़ना या फिर एक ही जगह पर ज्यादा देर तक खड़े रहने में भी दिक्कत होने लगती है.

शरीर में फैट जमना और वजन बढ़ना

जब आप जिम छोड़ देते हैं तो आपका वजन अचानक से बढ़ने भी लगता है. कई बार तो वजन इतना भी बढ़ जाता है कि आप आईने में देखकर खुद को भी नहीं पहचान पाते हैं. जब आप जिम जाकर वर्कआउट कर रहे होते हैं, तो आपका शरीर कैलरीज को बर्न करता रहता है, लेकिन जिम छोड़ने के बाद भी अगर आप अपनी डाइट नहीं बदलते हैं, तो यही एक्स्ट्रा कैलरी आपके शरीर में फैट के रूप में जमने लगती है. यह फैट आपको पेट, कमर और जांघों के पास सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: अपनी पर्सनालिटी को ‘जीरो से हीरो’ बनाने के 5 सबसे आसान गोल्डन रूल्स, आज ही अपनाएं

मेटाबॉलिज्म का स्लो हो जाना

मेटाबॉलिज्म का मतलब होता है कि आपका शरीर कितनी तेजी से कैलरीज को एनर्जी में कन्वर्ट करता है. जब आप जिम जा रहे होते हैं तो आपका शरीर कैलरीज को तेजी से बर्न करता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके मसल्स उस समय ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल कर रहे होते हैं. लेकिन जैसे ही आप वर्कआउट करना बंद करते हैं, तो आपके शरीर में मसल्स कम होने लगते हैं और साथ ही आपका शरीर कैलरीज भी कम बर्न करता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपका मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है, जिसका असर आगे चलकर आपके वजन और एनर्जी लेवल्स दोनों पर पड़ता है.

मूड और मेंटल हेल्थ पर असर

जब आप जिम जाकर वर्कआउट करते हैं तो इससे सिर्फ आप फिजिकली फिट नहीं रहते हैं, यह आदत आपको मेंटली फ्रेश फील करने में भी मदद करती है. जब आप वर्कआउट करते हैं, तो आपके शरीर से कुछ ऐसे हार्मोन्स निकलते हैं जो आपको खुश और पॉजिटिव फील करने में मदद करते हैं. लेकिन जब आप जिम करना बंद कर देते हैं तो आपका शरीर इन हार्मोन्स को कम प्रोड्यूस करने लगता है. जिम छोड़ने के कुछ ही समय बाद आप ज्यादा सुस्त, चिड़चिड़े और स्ट्रेस में खुद को महसूस कर सकते हैं. कई लोगों को तो मोटिवेशन की भी कमी महसूस हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: सिर्फ 15 दिनों में नजर आएगा फर्क! सुबह की ये आसान आदतें तेजी से घटाएंगी वजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >