जिम जाने का झंझट खत्म, किचन में काम करते हुए खुद को ऐसे रखें फिट

बिजी रूटीन के कारण जिम जाने का समय नहीं मिलता? जानें किचन में काम करते हुए की जाने वाली 6 ईजी एक्सरसाइज, जो बिना किसी मशीन के आपको फिट और एक्टिव रखेंगी.

Kitchen Workout: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास जिम जाने का समय नहीं होता. खासकर घर संभालने वाले लोगों के लिए रोज एक घंटा निकालना आसान नहीं है. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप फिट नहीं रह सकते.

अगर आप रोज किचन में 30-40 मिनट बिताते हैं, तो उसी समय कुछ आसान एक्सरसाइज (Kitchen Workout) करके खुद को एक्टिव और फिट रख सकते हैं. ये एक्सरसाइज किसी खास मशीन के बिना भी की जा सकती हैं और इन्हें अपनी रोजमर्रा की रूटीन में आसानी से शामिल किया जा सकता है. 

1. काउंटर पकड़कर करें कैफ रेज

जब आप सब्जी काट रहे हों या चाय बनने का इंतजार कर रहे हों, तब किचन काउंटर का सहारा लेकर धीरे-धीरे पंजों के बल ऊपर उठें और फिर नीचे आएं. इसे 15-20 बार दोहराएं. यह एक्सरसाइज पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और बैलेंस भी बेहतर करती है. 

2. बर्तन धोते समय करें स्क्वैट्स

सिंक के सामने खड़े-खड़े हल्के स्क्वैट्स (Kitchen Workout) किए जा सकते हैं. धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें और फिर वापस खड़े हो जाएं. शुरुआत में 10-12 स्क्वैट्स करें. इससे जांघों, कूल्हों और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. 

3. जगह पर एक्सरसाइज करें

अगर गैस पर कुछ पक रहा है और आपको सिर्फ इंतजार करना है, तो एक जगह खड़े होकर एक्सरसाइज करें.  यानी घुटनों को बारी-बारी से ऊपर उठाते हुए चलने जैसी मूवमेंट करें. 2-3 मिनट तक ऐसा करने से शरीर एक्टिव रहता है और हल्की कैलोरी भी बर्न होती है. 

4. हील रेज और टो रेज करें (Kitchen Workout)

खाना बनाते समय पहले पंजों पर खड़े हों और फिर एड़ियों पर वजन डालते हुए पंजों को ऊपर उठाएं. इस एक्सरसाइज से टखनों और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. लंबे समय तक खड़े रहने से होने वाली थकान भी कम महसूस होती है. 

5. कंधों और गर्दन की स्ट्रेचिंग करें

किचन में काम करते समय अक्सर गर्दन और कंधों में जकड़न होने लगती है. हर 15-20 मिनट में गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं घुमाएं और कंधों को आगे-पीछे रोल करें. इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है और शरीर रिलैक्स महसूस करता है. 

6. पेट की मांसपेशियों को रखें एक्टिव

खड़े-खड़े अपने पेट को हल्का अंदर की ओर खींचें और 10-15 सेकंड तक होल्ड करें. फिर छोड़ दें.  इसे 8-10 बार दोहराएं. यह एक्सरसाइज कोर मसल्स को एक्टिव रखने में मदद करती है और शरीर की पोस्चर भी बेहतर बनाती है. 

यह भी पढ़ें: मलेरिया होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, मानसून में भूलकर भी न करें नजरअंदाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >