किचन में चूल्हा रखते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? घर का माहौल बिगड़ने के साथ बढ़ सकती हैं परेशानियां

Kitchen Vastu Tips: किचन में गैस चूल्हा रखने से लेकर रात में उसकी सफाई तक, कुछ छोटी बातें आपके घर के माहौल से जुड़ी मानी जाती हैं. अगर आप भी किचन की इन आदतों को लेकर अनजान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. जानिए आखिर किन बातों का ध्यान रखना जरूरी माना गया है.

Kitchen Vastu Tips: आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन आपके घर की खुशहाली, अच्छी सेहत और पैसों की बचत का डायरेक्ट कनेक्शन आपके किचन से ही होता है. आपके घर का किचन सिर्फ वह जगह नहीं है जहां हर दिन एक से बढ़कर एक पकवान बनते हैं, बल्कि यह आपके घर का वह पावरहाउस है जहां से आपके घर की पूरी एनर्जी और मूड तय होता है. हमारे वास्तु शास्त्र में भी घर के किचन को मां अन्नपूर्णा और अग्नि देव का बहुत ही पवित्र स्थान बताया गया है. मान्यताओं के अनुसार आप इस जगह पर जो भी चीजें रखते हैं, उसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर देखने को मिलता है. लेकिन, सबसे ज्यादा फर्क तो उस समय पड़ता है जब आप गैस-चूल्हे को गलत दिशा में रख देते हैं.

अक्सर लोग किचन में चूल्हा रखते समय कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो आगे चलकर उनके घर की शांति को पूरी तरह से बिगाड़ देती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसान शब्दों में गैस-चूल्हे से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियम समझाने जा रहे हैं. जब आप इन नियमों का सही तरीके से पालन करना शुरू कर देंगे, तो आपके घर में देखते ही देखते खुशियां आने लगेंगी.

अग्नि कोण में ही रखें गैस चूल्हा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको किचन में गैस-चूल्हे को हमेशा ही साउथ-ईस्ट कोने यानी कि अग्नि कोण में ही रखना चाहिए. इस कोने को ही अग्नि का कोना माना जाता है. जब आप इस जगह पर चूल्हे को रखकर खाना पकाते हैं, तो घर के लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है और साथ ही आपको पॉजिटिव वाइब्स का भी एहसास होता है. अगर किसी कारण से साउथ-ईस्ट कोने में चूल्हा रखना संभव न हो, तो आप इसे पूर्व यानी कि ईस्ट डायरेक्शन में भी बिना किसी परेशानी के रख सकते हैं.

खाना बनाते समय किस तरफ होना चाहिए चेहरा ?

किचन में चूल्हा किस जगह पर रखना है, यह तो जरूरी है ही, लेकिन साथ ही यह भी बहुत मायने रखता है कि खाना बनाते समय आपका चेहरा या मुंह किस तरफ है. वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना बनाते समय आपका चेहरा हमेशा पूर्व दिशा की तरफ ही होना चाहिए. जब आप खाना बनाते समय इस दिशा की तरफ अपना मुंह करके रखते हैं, तो आपके घर और परिवार में खुशहाली आने लगती है और बीमारियां भी दूर रहती हैं. इसके ठीक विपरीत, अगर आप खाना बनाते समय अपना मुंह दक्षिण दिशा की तरफ करके रखते हैं, तो इससे परिवार के सदस्यों की तबियत खराब हो सकती है. इसके अलावा, अगर आपका मुंह पश्चिम दिशा की तरफ होता है, तो यह पैसों से जुड़ी दिक्कतों का कारण बन सकता है.

ये भी पढ़ें: पर्स में पैसे रखने का सही तरीका क्या है? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, बढ़ेगी पैसों की बचत

सिंक और चूल्हे को कभी पास-पास न रखें

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपके किचन में पानी और आग का सही बैलेंस होना बहुत ही जरूरी है. पानी का सिंक या फिर पीने का पानी कभी भी गैस-चूल्हे के आसपास नहीं होना चाहिए. अगर आग और पानी अगल-बगल होंगे, तो आपके घर में बिना किसी वजह के भी लड़ाई-झगड़े और क्लेश बढ़ने लग जाएंगे. ऐसा न हो, इसलिए कोशिश करें कि इन दोनों ही चीजों के बीच कम से कम 2 से 3 फीट की दूरी जरूर हो.

चूल्हे के ठीक ऊपर अलमारी या भारी बीम न बनवाएं

आजकल लोग किचन में जगह बचाने के चक्कर में गैस-चूल्हे के ठीक ऊपर कैबिनेट या फिर अलमारी बनवा लेते हैं, या फिर इसी जगह पर छत की भारी बीम भी मौजूद होती है. वास्तु के नजरिये से अगर देखें तो ऐसा करना आपकी बहुत ही बड़ी गलती साबित हो सकती है. मान्यताओं के अनुसार जब आप चूल्हे के ठीक ऊपर भारी चीज बनवा देते हैं, तो इसकी वजह से खाना बनाने वाले इंसान पर बेवजह ही मेंटल स्ट्रेस बढ़ने लग जाता है. इसके अलावा इस एक गलती की वजह से परिवार की सुख-शांति पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है. जानकारों के अनुसार आपको चूल्हे के ऊपर की जगह को हमेशा खुला और साफ-सुथरा ही रखना चाहिए.

रात को गंदा चूल्हा छोड़कर न सोएं

कई लोगों में यह आदत देखने को मिलती है कि वे रात को खाना बनाने के बाद चूल्हे को वैसा ही गंदा छोड़ देते हैं और फिर अगली सुबह इसकी सफाई करते हैं. मान्यताओं के अनुसार यह छोटी सी आदत आपके घर में नेगेटिव एनर्जी को लेकर आती है और सेहत को भी बिगाड़ने का काम करती है. जब रात में सारे काम खत्म हो जाएं, तो आपको चूल्हे और स्लैब की अच्छे से सफाई कर लेनी चाहिए. मान्यताओं के अनुसार एक साफ-सुथरे और व्यवस्थित किचन में ही मां अन्नपूर्णा का निवास होता है. इनके आशीर्वाद से आपके घर में कभी भी खाने-पीने की चीजों की और पैसों की कमी नहीं होती है. किचन में गैस चूल्हे से जुड़ी इन छोटी-छोटी और सिंपल बातों का ध्यान रखकर आप अपने घर से नेगेटिविटी को बाहर निकाल सकते हैं और अपने परिवार में सुख, शांति और तरक्की ला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: तिजोरी में रखते हैं पैसा तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ जाएंगे बेवजह के खर्चे और आने लगेंगी पैसों से जुड़ी परेशानियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >