Kitchen Tips: जल्दी सड़ जाते हैं पके आम, अपनाएं स्टोर करने का बेस्ट तरीका

Kitchen Tips: आजकल मार्केट में पके आम छाए हुए हैं. पके आम के साथ ये समस्या आती है कि ये जल्दी खराब होने लगते हैं और फिर इन्हें फेकना पड़ जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आम को लंबे टाइम तक फ्रेश रखें तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.

Kitchen Tips: गर्मी के मौसम की सबसे बड़ी खासियत है मीठे आम का मिलना. इस सीजन में मिलने वाले आम रस से भरे और काफी स्वादिष्ट होते हैं और अधिकतर लोग इस फल को पसंद करते हैं. मार्केट में आजकल आम ही आम दिखाई देता है और इन्हें देखकर लोग इसको ज्यादा मात्रा में खरीद कर लाते हैं. आम के साथ ये समस्या आती है कि ये जल्दी खराब होने लगते हैं और फिर इन्हें फेकना पड़ जाता है. अगर आप भी इस समस्या का सामना करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. तो आइए जानते हैं पके आम को आप कैसे स्टोर कर सकते हैं?

आम खरीदते वक्त इस बात का रखें ध्यान 

जब आप बाजार से ज्यादा आम खरीदते हैं तो अधिक पके हुए आमों को लेने से बचें. आप थोड़े टाइट आम को लें. इस तरह से आप इसे लंबे टाइम तक रख सकते हैं. ज्यादा पके हुए आम का सेवन पहले करें. 

Kitchen Tips: गर्मी और बारिश में सड़ने से बचाएं प्याज, इन स्टोरेज टिप्स का करें इस्तेमाल

इस तरह से रखें 

आम को स्टोर करना है तो आप एक के ऊपर एक न रखें. एक के ऊपर एक रखने से आम दब अकते हैं और खराब हो जाते हैं. आम को अच्छे से अरेंज कर के रखें. 

फ्रिज में करें स्टोर 

आम को स्टोर करते समय तापमान का ध्यान रखें. पके हुए आम को आप फ्रिज में स्टोर करें. फ्रिज में स्टोर करते टाइम इसे प्लास्टिक बैग में नहीं रखें. अगर आम पूरी तरह से पके नहीं हैं तो आप इन्हें बाहर रख सकते हैं. बाहर रखे हुए आम को आप ठंडी जगह में स्टोर करें. 

इस तरह से भी करें स्टोर 

अगर आप आम को लंबे टाइम तक स्टोर करना चाहते आप आम के पल्प यानी गूदा को निकाल लें और इसे आप एयर टाइट डिब्बे या फिर जिप लॉक बैग में डालकर फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब बाजार से कटहल ��टवाना छोड़ें, घर पर बिना हाथ खराब किए ऐसे काटें

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: लहसुन को रखें ताजा और खुशबूदार, जानिए आसान स्टोरेज टिप्स 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >