Kitchen Hacks: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि बेलन चलाते ही पराठा चिपक जाता है या उसका आकार बिगड़ जाता है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. बहुत से लग आटा गूंथने या स्टफिंग भरने के सही तरीके से अनजान होते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं किचन के वो गुप्त और जादुई ट्रिक्स, जिन्हें अपनाकर आप बिना फटे, गुब्बारे की तरह फूले हुए और बिल्कुल ढाबा स्टाइल नरम पराठे बना सकेंगे. अब आपकी रसोई से भी वही स्वाद आएगा जिसका हर कोई दीवाना हो जाएगा.
पराठे बेलते समय स्टफिंग बाहर क्यों निकल जाती है?
इसका सबसे बड़ा कारण स्टफिंग में नमी होना है. प्याज, गोभी या मूली जैसी सब्जियां नमक मिलते ही पानी छोड़ती हैं. ट्रिक: सब्जियां कद्दूकस करने के बाद उन्हें कपड़े में निचोड़कर सारा पानी निकाल दें. स्टफिंग जितनी सूखी होगी, पराठा उतना ही बढ़िया बनेगा.
पराठे ढाबा जैसे नरम और फूले हुए क्यों नहीं बनते?
नरम पराठों का राज आटे में छिपा है. अगर आटा सख्त होगा, तो पराठा फटेगा और कड़ा बनेगा. ट्रिक: पराठे का आटा रोटी के आटे से ज्यादा लचीला और नरम गूंथें. आटा गूंथते समय 1 चम्मच तेल और थोड़ा गुनगुना पानी इस्तेमाल करें. आटे को कम से कम 20 मिनट का रेस्ट जरूर दें.
लोई में स्टफिंग भरने का सही तरीका क्या है?
ज्यादातर लोग लोई को बीच में से पतला कर देते हैं, जिससे बेलते समय स्टफिंग वहीं से निकलती है. ट्रिक: लोई को किनारों से पतला और बीच में से मोटा रखें. स्टफिंग भरने के बाद उसे धीरे से हाथों से दबाएं ताकि हवा निकल जाए और स्टफिंग चारों तरफ बराबर फैल जाए.
पराठा बेलते समय चकले पर क्यों चिपकता है?
यह तब होता है जब आप बेलन पर बहुत ज्यादा दबाव डालते हैं. ट्रिक: हमेशा हल्के हाथों का इस्तेमाल करें और बेलन को बीच के बजाय किनारों की तरफ चलाएं. अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा सूखा आटा छिड़कें, लेकिन ज्यादा नहीं.
पराठे को कुरकुरा और सुनहरा कैसे बनाएं?
अक्सर लोग ठंडे तवे पर पराठा डाल देते हैं या तुरंत तेल लगा देते हैं. ट्रिक: तवा अच्छा गर्म होना चाहिए. पराठे को पहले दोनों तरफ से बिना तेल के हल्का सेकें, उसके बाद ही देसी घी या मक्खन लगाएं. मीडियम आंच पर सेंकने से पराठा अंदर तक पकता है और ऊपर से क्रिस्पी बनता है.
ये भी पढ़ें: Rice Water Benefits: क्या आप भी चावल का पानी (पसावन) फेंक देते हैं? इसके 3 बड़े फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे
ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: सफेद कपड़ों का पीलापन कैसे हटाएं? अपनाएं ये आसान तरीके, चमक उठेंगे पुराने कपड़े
