बच्चे नहीं खाते सब्जियां? ट्राई करें ये 7 क्रिएटिव रेसिपीज, बिना नखरे किए खाएंगे हर निवाला

क्या आपका बच्चा भी सब्जियां खाने में नखरे करता है? अपनाएं ये आसान तरीके, जिससे बच्चे बिना नखरे किए अपनी पसंदीदा डिशेज के साथ सारी सब्जियां चट कर जाएंगे.

Kids Healthy Food Ideas: बच्चों को सब्जियां खिलाना लगभग हर माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. कई बच्चे हरी सब्जियां देखते ही मुंह बना लेते हैं या प्लेट से अलग कर देते हैं. ऐसे में डांटने या जबरदस्ती खिलाने की बजाय थोड़ा स्मार्ट तरीका अपनाया जाए, तो बच्चे बिना नखरे के सब्जियां भी खा सकते हैं. इसके लिए आप उनकी पसंदीदा डिश में सब्जियों को इस तरह शामिल करें कि उन्हें स्वाद भी अच्छा लगे और जरूरी पोषण भी मिल जाए.

1. वेजी चीजी पराठा

अगर आपका बच्चा आलू या पनीर का पराठा पसंद करता है, तो उसमें कद्दूकस की हुई गाजर, पालक, शिमला मिर्च या चुकंदर मिला दें. ऊपर से थोड़ा-सा चीज डालकर पराठा सेंकें. बच्चे को इसका स्वाद पसंद आएगा और उसे पता भी नहीं चलेगा कि वह कई तरह की सब्जियां खा रहा है.

PC: Freepik

2. रंग-बिरंगे वेजिटेबल इडली

इडली के बैटर में बारीक कद्दूकस की हुई गाजर, पालक की प्यूरी या उबली हुई मटर मिलाकर इडली बनाएं. चाहें तो छोटे-छोटे कार्टून या स्टार शेप वाले मोल्ड का इस्तेमाल करें. बच्चों को ऐसी मजेदार शेप वाली इडली ज्यादा पसंद आती है.

PC: Social Media

3. पास्ता में मिलाएं सब्जियों की प्यूरी

ज्यादातर बच्चों को पास्ता बहुत पसंद होता है. इसके सॉस में टमाटर के साथ गाजर, कद्दू, चुकंदर और शिमला मिर्च की प्यूरी मिलाकर पकाएं. इससे सॉस स्वादिष्ट भी बनेगा और बच्चे आसानी से सब्जियां खा लेंगे.

PC: Freepik

4. वेजी चीला (Kids Healthy Food Ideas)

बेसन या मूंग दाल के चीले में बारीक कटी पालक, पत्ता गोभी, गाजर और प्याज मिलाएं. इसे हल्का कुरकुरा बनाकर दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. यह नाश्ते के लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है.

PC: Freepik

5. फ्रूट और वेज स्मूदी

अगर बच्चा पालक या चुकंदर नहीं खाता, तो केले, आम या स्ट्रॉबेरी जैसी पसंदीदा फल के साथ थोड़ा-सा पालक या उबला चुकंदर ब्लेंड करें. स्वाद फलों का रहेगा और शरीर को सब्जियों का पोषण भी मिल जाएगा.

PC: Freepik

6. वेजी कटलेट या टिक्की

उबले आलू में गाजर, मटर, बीन्स, शकरकंद और चुकंदर मिलाकर कटलेट तैयार करें. इन्हें हल्का शैलो फ्राई या एयर फ्राई करें. टोमैटो सॉस के साथ परोसने पर बच्चे इसे खुशी-खुशी खा लेते हैं.

PC: Freepik

7. वेजिटेबल पिज्जा बेस (Kids Healthy Food Ideas)

घर पर बनने वाले पिज्जा के बेस पर सिर्फ चीज डालने की बजाय सॉस में बारीक कटी या प्यूरी की हुई सब्जियां मिला दें. ऊपर से थोड़ा कॉर्न और चीज डालकर बेक करें. इससे पिज्जा भी स्वादिष्ट रहेगा और पोषण भी बढ़ जाएगा.

PC: Freepik

कुछ आसान टिप्स भी अपनाएं

  • सब्जियों को बहुत बड़े टुकड़ों में न डालें, बल्कि बारीक काटें या कद्दूकस करें.
  • बच्चों को रसोई में छोटी-छोटी मदद करने दें. जब वे खुद खाना बनाने में शामिल होते हैं, तो उसे खाने की इच्छा भी बढ़ती है.
  • प्लेट को रंग-बिरंगा और आकर्षक बनाएं.
  • नई सब्जियां एक साथ देने की बजाय धीरे-धीरे उनकी आदत डालें.
  • बच्चों को डांटकर या जबरदस्ती सब्जियां खिलाने से बचें. प्यार और धैर्य से दी गई चीजें वे जल्दी अपनाते हैं.

यह भी पढ़ें: बिना मैदे के बनाएं क्रिस्पी राइस पेपर समोसा, हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त क्रंच


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >