रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं घर का बना केसर पिस्ता मिल्क केक, ट्राई करें रेसिपी

Kesar Pista Milk Cake Recipe: घर पर बनाएं मलाईदार केसर पिस्ता मिल्क केक. रक्षाबंधन, दिवाली या किसी भी खास मौके के लिए परफेक्ट. जानें आसान रेसिपी.

Kesar Pista Milk Cake Recipe: मिठाई खाने का मन हो तो हर बार बाजार से मिठाई लाने की जरूरत नहीं है. अगर घर में दूध, मिल्क पाउडर और थोड़े से ड्राई फ्रूट्स हैं, तो आप आसानी से स्वादिष्ट केसर पिस्ता मिल्क केक (Kesar Pista Milk Cake Recipe) बना सकती हैं. इसका स्वाद मलाईदार होता है और केसर-पिस्ते की खुशबू इसे और खास बना देती है. रक्षाबंधन, दिवाली या किसी खास मौके पर इसे घर आए मेहमानों को भी परोसा जा सकता है.

PC: AI Generated

केसर पिस्ता मिल्क केक बनाने के लिए सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 4-5 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
  • आधा कप चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 8-10 केसर के धागे
  • 2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2-3 बड़े चम्मच बारीक कटे पिस्ते
  • सजाने के लिए थोड़े से कटे हुए बादाम (ऑप्शनल)

यह भी पढ़ें: राखी पर भाई का मुंह कराएं मीठा, बनाएं ये 5 Homemade Desserts

Kesar Pista Milk Cake Recipe: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट केसर पिस्ता मिल्क केक

1

सबसे पहले एक छोटी कटोरी में 2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध लें और उसमें केसर के धागे डाल दें. इसे करीब 10 मिनट के लिए अलग रख दें. ऐसा करने से केसर का रंग और खुशबू दूध में अच्छी तरह आ जाएगी. अगर आप चाहती हैं कि मिल्क केक का रंग थोड़ा ज्यादा खूबसूरत दिखे, तो केसर को डालने से पहले उंगलियों से हल्का सा मसल सकती हैं.

2

अब एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें फुल क्रीम दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध नीचे से चिपके नहीं.

3

इसमें मिल्क पाउडर डालें और लगातार चलाते हुए मिलाएं. कुछ ही देर में दूध गाढ़ा होने लगेगा. इसके बाद इसमें केसर वाला दूध डालें और अच्छी तरह मिला दें.

4

अब चीनी डालकर धीमी आंच पर मिश्रण को पकाते रहें. यहां जल्दबाजी बिल्कुल न करें. धीरे-धीरे पकाने से दूध का मिश्रण गाढ़ा होगा और मिल्क केक का स्वाद भी अच्छा आएगा.

5

जब मिश्रण काफी गाढ़ा हो जाए और कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें एक चम्मच घी और इलायची पाउडर डाल दें. अब इसे लगातार चलाते हुए कुछ मिनट और पकाएं.

6

ध्यान रखें कि मिश्रण पूरी तरह सूखना नहीं चाहिए. इसे हल्का नरम और नमी वाला ही रखें, क्योंकि ठंडा होने के बाद मिल्क केक और ज्यादा सेट हो जाता है.

7

अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक-दो मिनट ठंडा होने दें. एक ट्रे या चौकोर डिब्बे में हल्का घी लगाकर इसे अच्छी तरह फैला दें. ऊपर से कटे हुए पिस्ते और चाहें तो बादाम डालकर हल्के हाथ से दबा दें.

सेट होने के बाद ऐसे करें सर्व

मिल्क केक को नॉर्मल टेंपरेचर पर पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे करीब 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. जब यह अच्छी तरह सेट हो जाए, तो चाकू से चौकोर या मनचाहे आकार में काट लें. ऊपर से थोड़ा पिस्ता डालकर सर्व करें.

अगर आप इसे रक्षाबंधन (Kesar Pista Milk Cake Recipe) पर बना रही हैं, तो छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काटकर मिठाई की प्लेट में सजाएं. केसर की खुशबू, पिस्ते का हल्का क्रंच और दूध की मलाईदार मिठास इस मिल्क केक को बाकी मिठाइयों से थोड़ा अलग बना देती है.

मिल्क केक बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

मिल्क केक बनाते समय सबसे जरूरी है कि दूध को लगातार चलाते रहें. तेज आंच पर पकाने से मिश्रण नीचे लग सकता है और स्वाद खराब हो सकता है. चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा पतला होगा, इसलिए उसे दोबारा अच्छी तरह पकाना जरूरी है.

वहीं, ज्यादा देर तक पकाकर इसे बहुत सूखा न करें.अगर आपको ज्यादा मलाईदार स्वाद पसंद है, तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें. पिस्ते को बहुत मोटा न काटें, ताकि हर बाइट में उसका स्वाद अच्छी तरह आए.

यह भी पढ़ें: पूड़ी हो या रोटी, हर चीज के साथ जचेगी आलू की ये सूखी सब्जी, नोट कर लें आसान रेसिपी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >