बिना प्याज लहसुन के बनाएं कश्मीरी भदरवाह राजमा – स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

घर पर बनाएं कश्मीरी भदरवाह राजमा की असली रेसिपी, जिसे मशहूर शेफ रणवीर बरार ने खास तरीके से बनाना बताया है.

Kashmiri Bhaderwah Rajma Recipe: कश्मीरी भदरवाह राजमा अपने खास स्वाद, क्रीमी टेक्सचर और देसी मसालों के लिए जाना जाता है. मशहूर शेफ रणवीर बरार ने इस कश्मीर की इस पारंपरिक राजमा रेसिपी को शेयर करते हुए बताया कि असली कश्मीरी राजमा में ज्यादा मसाले नहीं, बल्कि धीमी आंच पर पकाने की तकनीक और राजमा की क्वालिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है. कश्मीरी भदरवाह राजमा यह रेसिपी श्रीनगर के प्रसिद्ध कृष्णा वैष्णव भोजनालय  से प्रेरित बताई जाती है, जहां बिना प्याज और लहसुन के बेहद स्वादिष्ट राजमा बनाया जाता है.

नोट करें कश्मीरी भदरवाह राजमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • भदरवाह राजमा
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • धनिया के डंठल
  • नमक
  • चीनी (थोड़ी)
  • साबुत मेथी दाना
  • जीरा
  • काली मिर्च
  • सौंफ
  • बड़ी इलायची
  • लौंग
  • कसूरी मेथी
  • मक्खन
  • घी
  • नींबू रस (ऑप्शनल)

कश्मीरी भदरवाह राजमा बनाने की आसान रेसिपी (Kashmiri Bhaderwah Rajma Recipe)

कश्मीरी भदरवाह राजमा

सबसे पहले राजमा को रातभर पानी में भिगो दें और उसी पानी में राजमा को नमक, अदरक, हरी मिर्च और धनिया डंठल के साथ पकाएं. दूसरी तरफ मेथी दाना, जीरा और काली मिर्च को गहरा भूरा होने तक भून लें और बाकी मसालों के साथ पीस लें. अब पके हुए राजमा में धीरे-धीरे यह मसाला, मक्खन और थोड़ा घी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. थोड़े राजमा को मैश करके फिर एक उबाल आने दें ताकि ग्रेवी क्रीमी हो जाए. अंत में ऊपर से मक्खन और थोड़ा नींबू का रस डालकर गरमा-गरम चावल के साथ परोसें

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं शेफ रणवीर बरार की स्पेशल तरी वाला पनीर रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >