Karj Mukti Ke Upay aur Totke: कर्ज से चाहते हैं मुक्ति, तो जरूर करें फिटकरी से ये आसान उपाय

Karj Mukti Ke Upay aur Totke: कर्ज कई कारणों से लिया जा सकता है.जैसे आय से अधिक खर्च, घर खरीदना या शिक्षा आदि के लिए. अगर आप भी कर्ज से बोझ से परेशान हैं तो इन उपायों को जरूर करें.इन उपायों के प्रभाव से बड़ा से बड़ा और लंबे समय का कर्ज भी आसानी से उतर जाता है.

Karj Mukti Ke Upay aur Totke: आज के समय में कर्ज लेना बहुत आसान है. तमाम बैंकों से लोन लेने के लिए फोन आते ही रहते हैं. सुख-सुविधा बढ़ाने के लिए वाहन लेना है, घर का कोई सामान खरीदना है या फिर आलीशान घर बनाना है. कर्ज कई कारणों से लिया जा सकता है.जैसे आय से अधिक खर्च, घर खरीदना या शिक्षा आदि के लिए.कई बार कुंडली में ग्रहों की बदलती स्थिति के कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है और उसे कर्ज लेना पड़ जाता है. अगर आप भी कर्ज से बोझ से परेशान हैं तो इन उपायों को जरूर करें. इन उपायों के प्रभाव से बड़ा से बड़ा और लंबे समय का कर्ज भी आसानी से उतर जाता है.

कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय

आटे और गुड़ का उपाय

कर्ज से जल्द छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन सवा किलो आटे में सवा किलो गुड़ मिलाकर इसकी रोटियां बना लें और फि इन रोटियों को गाय को खिला दें. ऐसा लगातार तीन गुरुवार को करने से कर्ज से छुटकारा मिल सकता है.

मां लक्ष्मी की करें पूजा

मां लक्ष्मी को धन-वैभव की देवी कहा जाता है. धनलाभ के लिए हर व्यक्ति मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न रखना चाहता है. कर्ज से मुक्ति के लिए घर पर प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें. साथ ही ‘ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र का जाप भी करें और घी का दीपक जलाएं. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलता है.

इस दिन लें कर्ज तो जल्द हो सकते हैं उससे मुक्त

अगर आपको कर्ज किसी कारणवश लेना है तो आपको बुधवार के दिन लेना चाहिए. इस दिन अगर कर्ज लेंगे तो आप आसानी से कर्ज मुक्त हो जाएंगे.

फिटकरी के टुकड़े से पाएं कर्ज से मुक्ति

मान्यता है कि फिटकरी के एक टुकड़े को किसी एक कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे एक पत्थर से दबा देने पर व्यक्ति की कर्ज की समस्या जल्द ही दूर हो जाती है. कर्ज से मुक्ति दिलाने वाले इस उपाय को मंगलवार की बजाय बुधवार के दिन करना चाहिए.

काले कुत्ते को खिलाएं रोटी

लाल किताब के अनुसार शनिवार के दिन किसी काले कुत्ते को सरसों तेल में चुपड़ी रोटी खिलाने से राहु, केतु और शनि ग्रह का प्रकोप कम होता है और इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है. आपको बता दें कि काले कुत्ते का उपाय काफी कारगर माना जाता है. कई बार शनि की साढ़े साती दशा में भी यह उपाय जातक को राहत देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >