Kalawa Rules: सिर्फ हाथों में नहीं, इन जगहों पर कलावा बांधने से आपको होगा दोगुना फायदा, जीवनभर बरसती रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Kalawa Rules: हमारे सनातन धर्म में हम जब भी कोई शुभ या मंगल कार्य करते हैं तो इस दौरान कलावे का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार जब आप इसे अपने हाथों में बांधकर रखते हैं तो आपको मुसीबतों से बचे रहने में मदद मिलती है.

Kalawa Rules: हमारे सनातन धर्म में हाथों में कलावा बांधना बेहद ही शुभ माना जाता है. इसका इस्तेमाल हर शुभ काम या फिर पूजा-पाठ के बाद जरूर किया जाता है. मान्यता है कि यह एक रक्षासूत्र की तरह काम करता है और इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण भी होते हैं. आमतौर पर किसी भी पूजा-पाठ के बाद इसे हाथों पर बांधा जाता जाता है ताकि बुरी बलाओं से बचे रहने में हमें मदद मिले. मान्यताओं के अनुसार जब आप अपने हाथों पर कलावा बांधते हैं तो ऐसे में आप पर इश्वर की कृपा हमेशा बनी हुई रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप हाथों के अलावा भी और किन जगहों पर कलावा बांध सकते हैं? इसे बांधने के फायदे क्या होते हैं? चलिए जानते हैं विस्तार से.

हाथों पर कलावा क्यों बांधना चाहिए?

जानकारों के अनुसार जब आप अपने हाथों में कलावा बांधते हैं तो इससे आपको मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां पार्वती का आशीर्वाद मिलता है. केवल यहीं नहीं, आप जो भी काम करने जा रहे हैं वे सभी काम बिना रुकावट के पूरे भी हो जाते हैं. हाथों में कलावा बांधने से हमें बुरे समय से सुरक्षा भी मिलती है और साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी हुई रहती है. वैज्ञानिक कारणों की अगर बात करें तो जब आप अपने हाथों में कलावा बांधते हैं तो यह एक तरह से एक्यूप्रेशर के जैसे भी काम करता है. यह हमें दिल से जुड़ी बीमारियों से, डायबिटीज से और लकवा से भी बचाकर रखने में मदद करता है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

हाथों के अलावा किन जगहों पर कलावा बांधना फायदेमंद?

हाथों के अलावा आप अपने घर पर मौजूद तुलसी के पौधे में भी कलावा बांध सकते हैं. आपके ऐसा करने से पूरे घर पर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और साथ ही पैसों का आना भी जीवन में लगा रहता है. आप अगर चाहें तो पीपल के पेड़ में भी कलावा बांध सकते हैं, यह धन प्राप्ति का सबसे आसान तरीका है. आप अगर चाहें तो अपने घर की तिजोरी में भी कलावा रख सकते हैं. ऐसा करना भी बेहद ही शुभ माना जाता है. अगर आप परिवार में आपसी ताल-मेल बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपने घर के मंदिर में भी कलावा बांध लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिन और समय में कपड़े धोने से जीवन में छा जाता है बर्बादी का साया, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >