Kabuli Chana Pulao Recipe: आज डिनर में बनाएं कुछ खास – नोट करें स्वाद से भरपूर काबुली चना पुलाव की आसान रेसिपी

डिनर में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं? ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर काबुली चना पुलाव की आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखे खास ध्यान.

Kabuli Chana Pulao Recipe: क्या आप भी यही सोच रहें है कि आज डिनर में क्या बनाया जाएं तो अब चिंता छोड़िए और नोट करें स्वाद से भरपूर काबुली चना पुलाव की आसान रेसिपी. यह रेसिपी न केवल खाने में बेहद टेस्टी होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

काबुली चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है. खास बात यह है कि काबुली चना पुलाव बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाता है.

Kabuli Chana Pulao Recipe: काबुली चना पुलाव कैसे बनाएं?

Kabuli chana pulao recipe: काबुली चना पुलाव कैसे बनाएं?

सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल
  • 1 कप उबले हुए काबुली चने
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • 1 प्याज (पतला कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 तेज पत्ता
  • 2-3 लौंग
  • 1 छोटी इलायची
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 कप पानी
  • हरा धनिया सजाने के लिए

काबुली चना पुलाव बनाने की विधि

सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 20 मिनट के लिए भिगो दें. अब एक कूकर या कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग और इलायची डालकर खुशबू आने तक भूनें. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं.

अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भूनें. फिर टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. इसके बाद उबले हुए काबुली चने, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें.

अब भीगे हुए चावल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं और इसमें पानी डाल दें. कूकर का ढक्कन बंद करके 2 सीटी आने तक पकाएं. जब पुलाव तैयार हो जाए तो इसे हल्के हाथ से फुलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.

गरमा-गरम काबुली चना पुलाव को रायता या सलाद के साथ परोसें और डिनर को खास बनाएं.

यह भी पढ़े: Instant UP Style Tehri Recipe for Dinner: डिनर में बनाएं उत्तर प्रदेश की फेमस शुद्ध शाकाहारी तहरी – 10 मिनट में पाएं भरपूर स्वाद

यह भी पढ़े: Instant Veg Mexican Rice Recipe: डिनर में ट्राय करें मैक्सिकन राइस – सिर्फ 10 मिनट में पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >