मोरपंख, बांसुरी और मटकी वाली रंगोली से सजाएं घर, जन्माष्टमी पर खूब जचेगी ये डिजाइन

Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी पर घर के आंगन और मुख्य द्वार को सजाने के लिए बांसुरी, मोरपंख और मटकी वाले सुंदर व आसान रंगोली डिजाइन, जो आपके त्योहार में चार चांद लगा देंगे.

Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी पर पूजा की सजावट से लेकर कान्हा के झूले तक, हर चीज को खास बनाने की कोशिश की जाती है. ऐसे में घर के दरवाजे या आंगन में बनी रंगोली सजावट में चार चांद लगा देती है. अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर कुछ अलग और खूबसूरत रंगोली बनाना चाहती हैं, तो कान्हा से जुड़े डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.  

बांसुरी और मोरपंख वाली रंगोली

भगवान श्रीकृष्ण की पहचान बांसुरी और मोरपंख से भी जुड़ी है. इसलिए रंगोली में इन दोनों को शामिल करके सुंदर डिजाइन (Janmashtami Rangoli Designs) बनाया जा सकता है. बीच में बांसुरी बनाएं और उसके आसपास मोरपंख का डिजाइन दें.

PC: Instagram

यह भी पढ़ें: लड्डू गोपाल के झूले को बनाना है खास? घर में पड़ी इन चीजों से करें झटपट सजावट

मटकी और माखन वाली रंगोली

नटखट कान्हा को माखन बेहद पसंद था, इसलिए जन्माष्टमी की रंगोली में मटकी का डिजाइन भी अच्छा लगेगा. आप बीच में एक सुंदर मटकी बनाकर उसके आसपास फूल, मोरपंख और छोटी-छोटी बूंदों जैसा डिजाइन बना सकती हैं. 

PC: Social Media

कृष्ण की आकृति वाली रंगोली (Janmashtami Rangoli Designs)

अगर आपको थोड़ी बड़ी और कलात्मक रंगोली बनाना पसंद है, तो भगवान कृष्ण की आकृति वाली रंगोली बना सकती हैं. इसमें कान्हा को बांसुरी बजाते हुए दिखाया जा सकता है. आसपास कमल के फूल, मोरपंख और छोटे दीपक बनाकर डिजाइन को पूरा करें. 

PC: Social Media

फूलों से सजाएं जन्माष्टमी की रंगोली

अगर आपको रंगों से रंगोली बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है, तो फूलों की पंखुड़ियों से भी खूबसूरत डिजाइन (Janmashtami Rangoli Designs) तैयार कर सकती हैं. गेंदे, गुलाब और सफेद फूलों की पंखुड़ियों से गोल रंगोली बनाएं. बीच में मोरपंख या मटकी का छोटा डिजाइन रखें. 

यह भी पढ़ें: माखन-मिश्री वाले कान्हा के लिए बनाएं पंचामृत केक, इस जन्माष्टमी पर जरूर करें ट्राई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >