जन्माष्टमी पर बाल गोपाल के लिए घर पर बनाएं ये खूबसूरत पोशाक, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Handmade Outfit Ideas for Bal Gopal: जन्माष्टमी पर बाल गोपाल के लिए घर पर बनाएं खूबसूरत और अनोखी पोशाकें. तैयार करें सुंदर ये आउटफिट्स.

Handmade Outfit Ideas for Bal Gopal: जन्माष्टमी पर घर में बाल गोपाल की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें सुंदर कपड़े पहनाने की भी खास तैयारी की जाती है. बाजार में कान्हा जी के लिए तरह-तरह के कपड़े मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग करना चाहती हैं, तो उनके लिए घर पर ही प्यारी सी पोशाक तैयार कर सकती हैं.

घर में रखे कपड़े, लेस, मोती और रिबन जैसी चीजों से भी सुंदर पोशाक (Handmade Outfit Ideas for Bal Gopal) तैयार की जा सकती है. आइए जानते हैं बाल गोपाल के लिए कुछ आसान हैंडमेड आउटफिट्स आइडियाज.

रंगीन कपड़े से बनाएं प्यारी सी धोती

बाल गोपाल के लिए धोती सबसे आसान आउटफिट में से एक है. इसके लिए आप पीले, लाल, हरे या नारंगी रंग के मुलायम कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं. कपड़े को सही नाप के अनुसार काटकर किनारों पर सुनहरी या रंगीन लेस लगा दें. कमर पर बांधने के लिए पतली डोरी या रिबन भी लगाया जा सकता है. लेस, मोती, रिबन से तैयार करें सुंदर आउटफिट्स.

PC: AI Generated

मोरपंख से सजाएं कान्हा की पोशाक

कान्हा जी के श्रृंगार में मोरपंख का खास महत्व माना जाता है. आप उनकी पोशाक के साथ मोरपंख वाली छोटी सी सजावट तैयार कर सकती हैं. इसके लिए कपड़े की छोटी पट्टी पर मोरपंख, चमकीले मोती और हल्की लेस लगाकर उसे कमरबंद की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. 

PC: AI Generated

लेस और रिबन से सजाएं पोशाक (Handmade Outfit Ideas for Bal Gopal)

अगर सिलाई का ज्यादा अनुभव नहीं है, तो भी आसानी से बाल गोपाल की पोशाक तैयार की जा सकती है. इसके लिए पहले से बनी छोटी धोती या कपड़े के टुकड़े पर लेस, रिबन और छोटे मोती चिपकाकर उसे सजाएं. इससे बिना ज्यादा मेहनत के पोशाक का लुक काफी आकर्षक हो जाता है. 

PC: AI Generated

छोटे सामान से पूरा करें कान्हा का लुक

पोशाक के साथ बाल गोपाल को मुकुट, मोरपंख, बांसुरी और छोटे गहनों से सजाया जा सकता है. आप चाहें तो इन चीजों को भी घर पर उपलब्ध सामान से तैयार कर सकती हैं. रंग-बिरंगे मोती, रिबन और सजावटी कागज की मदद से छोटा मुकुट या आभूषण तैयार किए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर घर को दें वृंदावन जैसा लुक, फूल-मटकी से करें खूबसूरत सजावट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >