Jaggery Banana Pancake Recipe: घर पर बच्चों के लिए तैयार करें बिना चीनी का टेस्टी बनाना पैनकेक

Jaggery Banana Pancake Recipe: मैदा और पके केले से बच्चों के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट बनाना पैनकेक (Banana Pancake). आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बनाना पैनकेक बनाने की रेसिपी.

Jaggery Banana Pancake Recipe: बच्चों के लिए आप भी मीठे में कुछ बनाना चाहते हैं तो आप बनाना पैनकेक (Banana Pancake) को ट्राई कर सकते हैं. इस पैनकेक को बनाने के लिए आप चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें. ये बनाना पैनकेक खाने में सॉफ्ट, मीठा और बहुत ही टेस्टी होता है. यह पैनकेक बच्चों के टिफिन, ब्रेकफास्ट या शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट रहता है और बच्चों को भी बहुत पसंद आता है. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि बच्चे खुशी-खुशी खा लेते हैं. एक बार खाने के बाद बच्चे इसे हर बार बनाने की डिमांड जरूर करेंगे. 

बनाना पैनकेक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पके हुए केले- 2-3
  • मैदा- 1 कप
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • गुड़- स्वादानुसार (कद्दूकस किया हुआ)
  • बेकिंग पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • एक चुटकी नमक
  • वनीला एसेंस- आधा छोटा चम्मच
  • घी या बटर- जरूरत के अनुसार

बनाना पैनकेक को कैसे करें तैयार?

  • बनाना पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में केले को अच्छे से मैश कर लें. अब इसमें आप मैदा को डाल दें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ गुड़ और पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • इसके बाद आप बेकिंग पाउडर, वनीला एसेंस डालकर मिक्स करें. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं. 
  • अब एक पैन को गर्म करें और इस पर थोड़ा सा घी या बटर लगाएं. तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर डालें और हल्के हाथ से गोल फैला लें. इसे ज्यादा नहीं फैलाना है. एक तरफ से पक जाने के बाद आप इसे दूसरे तरफ से भी पलटकर पका लें. इसी तरह सारे पैनकेक तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >