1074 रुपये में करें सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, पाएं पैकेज की डीटेल

IRCTC Tour Package: अगर आप ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक काफी सस्ते टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं.

IRCTC Tour Package: मई का महीना श्रद्धालुओं के लिए काफी खास होने वाला है. इंडियन रेलवेज की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी एक ऐसा टूर पैकेज लेकर आया है जिसका फायदा उठाकर आप 1,074 रुपये प्रति व्यक्ति के ईएमआई पर ट्रैवल कर सकेंगे. बता दें इस टूर पैकेज की शुरुआत 22 मई से होगी और यह जर्नी कुल 12 दिनों की होगी। टूर पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे.

इन ज्योतिर्लिंगों की कर सकेंगे दर्शन

इस टूर पैकेज के तहत श्रद्धालु ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे. सामने आयी जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में कुल 767 सीट्स अवेलेबल हैं. अगर आप स्लीपर क्लास में ट्रैवल करते हैं तो ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति के हिसाब से 22,150 रुपये चुकाने पड़ेंगे. वहीं, थर्ड एसी के लिए 36,700 रुपये और सेकंड एसी के लिए 48,600 रुपये चुकाने पड़ेंगे. आप अगर चाहें तो 1,074 के मासिक ईएमआई पर इस यात्रा का फायदा उठा सकेंगे.

Also Read: IRCTC Tour Package: मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का सुनहरा अवसर, पाएं पैकेज की पूरी डीटेल्स

यहां से कर सकते हैं बुकिंग

आप अगर चाहें तो इस पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी ऑफिस और 8287930913 पर कॉन्टैक्ट कर बुकिंग कर सकते हैं. इस पैकेज में आपको किराया, रुकने की व्यवस्था, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और लोकल ट्रांसपोर्ट सबकुछ शामिल है. सामने आयी जानकारी के अनुसार इस पैकेज को फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व के बेसिस पर जारी किया गया है. इस यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ में मौजूद आईआरसीटीसी ऑफिस के अलावा आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं.

Also Read: IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी दे रहा चारधाम यात्रा का मौका, यहां पाएं पूरी डीटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >