International Yoga Day Outfits: हर साल 21 जून को दुनिया भर में इंटरनेशनल योगा डे बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है. पार्कों, सोसायटियों और ऑफिसों में योग सेशन रखे जाते हैं. योग का पूरा फायदा तभी मिलता है, जब आपका ध्यान पूरी तरह से आपके आसनों और सांसों पर हो. लेकिन अगर योग करते समय आपके कपड़े बहुत टाइट हों, बार-बार खिसक रहे हों या उनमें बहुत पसीना आ रहा हो, तो योगा नहीं हो पाता है.
योग के लिए सही कपड़ों (International Yoga Day Outfits) का चुनाव करना बेहद जरूरी है. कपड़े ऐसे होने चाहिए जो आपको मुड़ने, झुकने और स्ट्रेच करने की पूरी आजादी दें. आइए जानते हैं महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए कुछ ऐसे ट्रेंडी, कंफर्टेबल और परफेक्ट आउटफिट ऑप्शन्स, जिन्हें पहनकर आप योगा डे पर स्टाइलिश भी दिखेंगे और आसानी से सारे आसन भी कर पाएंगे.
International Yoga Day Outfits: महिलाओं के लिए बेस्ट योगा आउटफिट्स
महिलाओं के पास योग के लिए काफी सारे कंफर्टेबल ऑप्शन्स मौजूद हैं. बस ध्यान रहे कि कपड़े बहुत ज्यादा ढीले या बहुत ज्यादा टाइट न हों.
1. हाई-वेस्ट लेगिंग्स या योगा पैंट्स के साथ टैंक टॉप
यह एथलीट और योग करने वाली महिलाओं का सबसे पसंदीदा लुक है. हाई-वेस्ट लेगिंग्स पेट को अच्छी ग्रिप देती हैं, जिससे आगे झुकने वाले आसनों (जैसे पश्चिमोत्तानासन) में कपड़ा नीचे नहीं खिसकता. इसके साथ आप एक अच्छी सपोर्ट वाली स्पोर्ट्स ब्रा और ऊपर से ढीला टैंक टॉप या टी-शर्ट पहन सकती हैं.
2. फ्लेयर्ड योगा पैंट्स
अगर आपको एकदम चिपके हुए कपड़े पहनना पसंद नहीं है, तो आप फ्लेयर्ड पैंट्स ट्राई कर सकती हैं. ये कमर और जांघों के पास से फिटेड होती हैं और नीचे से थोड़ी खुली होती हैं. यह आपको एक क्लासिक और एलिगेंट लुक देती हैं.
3. शॉर्ट कुर्ती के साथ एंकल-लेंथ लेगिंग्स
अगर आप योगा डे के सरकारी या सोशियो-कल्चरल इवेंट में जा रही हैं और थोड़ा एथनिक टच चाहती हैं, तो सूती (Cotton) या रेयान फैब्रिक की शॉर्ट कुर्ती के साथ स्ट्रेचेबल लेगिंग्स पहनें. यह लुक जितना सोबर है, उतना ही आरामदायक भी.
International Yoga Day Outfits: पुरुषों के लिए योगा आउटफिट्स
पुरुषों को अक्सर लगता है कि योग के लिए वो अपनी रेगुलर लोअर-टीशर्ट पहन सकते हैं. लेकिन योग के कुछ आसन जैसे शीर्षासन या सर्वांगासन में ढीले कपड़े चेहरे पर आ जाते हैं. इसलिए पुरुषों को इन ऑप्शन्स पर ध्यान देना चाहिए:
1. स्ट्रेचेबल जॉगर्स या ट्रैक पैंट्स और फिटेड टी-शर्ट
पुरुषों के लिए हल्के और स्ट्रेचेबल फैब्रिक वाले जॉगर्स सबसे बेस्ट हैं. इसके साथ ऐसी टी-शर्ट चुनें जो बहुत ज्यादा ढीली न हो. फिटेड टी-शर्ट पहनने से जब आप उल्टे होने वाले आसन करेंगे, तो टी-शर्ट बार-बार पेट या चेहरे की तरफ नहीं भागेगी.
2. योगा शॉर्ट्स
गर्मियों के इस मौसम में शॉर्ट्स एक बेहतरीन और कूल ऑप्शन हैं. लेकिन ध्यान रखें कि शॉर्ट्स के अंदर एक कंप्रेसन लाइनर होना चाहिए, ताकि स्ट्रेचिंग करते समय या पैरों को ऊपर उठाते समय आप असहज महसूस न करें.
3. कुर्ता और पजामा
इंटरनेशनल योगा डे के दिन बहुत से पुरुष सफेद रंग का सूती कुर्ता और ढीला पजामा या धोती पैंट्स पहनना पसंद करते हैं. यह ट्रेडिशनल लुक योगा डे की वाइब के साथ एकदम परफेक्ट बैठता है. बस ध्यान रहे कि कुर्ता थोड़ा शॉर्ट लेंथ का हो ताकि पैरों के मूवमेंट में रुकावट न आए.
फैब्रिक और कलर्स का चुनाव कैसे करें?
कपड़ों के स्टाइल के साथ-साथ उनके फैब्रिक (International Yoga Day Outfits) पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है:
- फैब्रिक: हमेशा ‘ड्राई-फिट’ , नायलॉन, स्पैन्डेक्स या हल्के कॉटन ब्लेंड वाले कपड़े चुनें. ये पसीने को जल्दी सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं. 100% प्योर और मोटा कॉटन पहनने से बचें, क्योंकि पसीना आने पर यह भारी हो जाता है और स्ट्रेच नहीं होता.
- रंग: योगा डे के लिए सफेद, लाइट ब्लू, मिंट ग्रीन, ग्रे या पेस्टल कलर्स सबसे बेस्ट माने जाते हैं. ये रंग आंखों को सुकून देते हैं और दिमाग को शांत रखने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी बारिश में फैशन को लेकर हैं परेशान? ये 6 टिप्स बदल देंगे आपका लुक
