शाम की चाय का मजा करना है दोगुना? आलू से बनाएं ये 5 चटपटे और क्रिस्पी स्नैक्स, 10 मिनट में होंगे तैयार

Instant Aloo Snacks: शाम होते ही अगर चाय के साथ कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन करने लगे, तो रोज-रोज एक ही स्नैक खाकर बोर होने की जरूरत नहीं है. आलू से बनने वाले ये झटपट स्नैक्स आपकी छोटी सी भूख को टेस्टी तरीके से शांत करने के साथ शाम की चाय का मजा भी दोगुना कर देंगे.

Instant Aloo Snacks: जैसे ही शाम होने लगती है, हम सभी को थोडी-बहुत भूख लगने लग जाती है. मन करता है कि शाम की चाय के साथ कुछ ऐसा मिल जाए जो खाने में न सिर्फ तीखा और क्रिस्पी हो, बल्कि यह गर्मागर्म चाय का मजा भी दोगुना कर दे. अक्सर शाम के समय इतने सारे स्नैक्स के नाम दिमाग में घूमते रहते हैं कि उनमें से किसी एक को चुनना हमारे लिए बहुत कठिन फैसला लेने जैसा हो जाता है. अगर आपके साथ भी हर शाम बिल्कुल ऐसा ही होता है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है.

आज इस आर्टिकल में हम आपको आलू से बनने वाले 5 ऐसे इंस्टेंट स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 10 मिनट से भी कम समय में अपने घर पर बना सकते हैं. अगर आपके पास समय की कमी है, लेकिन आप कोई ऐसा स्नैक ट्राई करना चाहते हैं जो बिल्कुल ढाबे या फिर रेस्टोरेंट जैसा हो, तो आपको इन इंस्टेंट स्नैक्स को एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए. तो चलिए, जानते हैं इन्हें बनाने का सबसे आसान तरीका.

instant aloo snacks with tea

जरूर ट्राय करें क्रिस्पी आलू पोहा कटलेट

अगर आपके घर में पहले से ही उबले हुए आलू रखे हुए हैं, तो ऐसे में आपके लिए पोहा आलू कटलेट बनाना सबसे बेहतरीन और आसानी से बनने वाली रेसिपी है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से पोहा को पानी से धो लें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह थोड़ा सॉफ्ट हो जाए. अब एक बर्तन में उबले आलू को अच्छे से मैश करके रख लें और उसमें भिगोया हुआ पोहा मिला दें. इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, स्वाद के हिसाब से नमक, थोड़ा सा गरम मसाला और थोड़ा सा अमचूर पाउडर डालें. अब इन सभी चीजों को हाथ से अच्छे से मिलाकर छोटे-छोटे कटलेट या टिक्की जैसा शेप दे दें. इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और इन कटलेट को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से लाल और क्रिस्पी होने तक सेक या तल लें. पोहा डालने की वजह से यह नाश्ता ज्यादा तेल नहीं सोखता और बहुत ही क्रिस्पी बनता है. इसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ मजे से खा सकते हैं.

सिर्फ 10 मिनट में बनाएं आलू लच्छा पकोड़ा

अगर आपके घर पर अचानक ही कोई मेहमान आ जाए और आपके पास उबले हुए आलू भी मौजूद न हों, तो ऐसी सिचुएशन में कच्चे आलू से बनने वाला यह लच्छा पकोड़ा आपके लिए सबसे बेहतरीन और कम समय में बनने वाला स्नैक है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े कच्चे आलू छील लें और कद्दूकस कर लें. इसके बाद आलू के इन लच्छों को ठंडे पानी से 2 से 3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि उनका सारा स्टार्च निकल जाए. धोने के बाद आलू का पानी हाथ से दबाकर पूरी तरह निचोड़ लें. अब इन सूखे आलू के लच्छों में 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर, कटी हुई हरी मिर्च, थोड़ा सा जीरा, अजवाइन, चिली फ्लेक्स और नमक मिला लें. एक बात का ख्याल रखें कि इसमें अलग से पानी बिल्कुल न डालें. अब गरम तेल में हाथों से आलू के छोटे-छोटे लच्छे डालते जाएं और मीडियम आंच पर तलें. सिर्फ 5 से 6 मिनट में एकदम कड़क और क्रिस्पी आलू पकोड़े बनकर तैयार हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: रोज-रोज एक जैसी इडली खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें मिनटों में बनने वाली ये 5 डिलीशियस रेसिपी

तीखा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं आलू चाट

अगर मार्केट या सड़क के किनारे मिलने वाली चटपटी आलू चाट का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है, तो ऐसे में आपको घर पर बनी इस आलू चाट को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए. इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह लगभग 10 मिनट में बनकर तैयार भी हो जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को थोड़े बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें. अब एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें और आलू के टुकड़ों को तेज आंच पर तब तक तलें जब तक कि उनकी बाहर की लेयर एकदम गोल्डन और कड़क न हो जाए. इसके बाद तले हुए आलू को एक बड़े कटोरे में निकाल लें. अब इसमें ऊपर से काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ दें. अगर आपको खट्टा-मीठा स्वाद पसंद है, तो आप इसमें एक चम्मच इमली की मीठी चटनी और हरी धनिया की चटनी भी डाल सकते हैं. यह गर्मागर्म चटपटी आलू चाट चाय के साथ खाने में बहुत ही गजब लगती है.

चाइनीज या पास्ता फ्लेवर पसंद है तो गार्लिक आलू बाइट्स

अगर आपको चाइनीज या फिर पास्ता जैसा फ्लेवर अच्छा लगता है, तो ऐसे में आपके लिए गार्लिक आलू बाइट्स सबसे परफेक्ट और टेस्टी स्नैक होने वाला है. लहसुन और आलू की जबरदस्त जोड़ी का स्वाद खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है. गार्लिक आलू बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को बहुत अच्छे से मैश कर लें. अब इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन या लहसुन का पेस्ट, 2 से 3 चम्मच कॉर्नफ्लोर, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, कटा हुआ हरा धनिया और नमक मिलाएं. अब इस पूरे मिक्सचर को आटे की तरह गूंथ लें. अब इसकी छोटी-छोटी गोल गोलियां या स्क्वायर शेप के छोटे-छोटे टुकड़े बना लें. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके इन बाइट्स को धीमी आंच पर तब तक फ्राई करें जब तक कि ये बाहर से एकदम क्रिस्पी न हो जाएं. यह स्नैक बच्चों को बहुत पसंद आता है और इसे टमैटो सॉस के साथ आसानी से खाया जा सकता है.

शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है इंस्टेंट आलू ब्रेड रोल

अगर आप शाम के नाश्ते के लिए कोई आसान डिश तलाश रहे हैं, तो इंस्टेंट आलू ब्रेड रोल सबसे बेहतरीन चॉइस है. इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू लें और फिर उसमें थोड़े उबले मटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक मिलाकर एक चटपटा मसाला तैयार कर लें. इसके बाद ब्रेड की स्लाइस लें और उनके किनारों को काटकर अलग कर दें. अब ब्रेड को पानी में एक सेकंड के लिए हल्का सा डुबोएं और तुरंत निकाल लें. अब अपने दोनों हथेलियों के बीच दबाकर ब्रेड का सारा पानी निचोड़ दें. इसके बाद ब्रेड के बीच में थोड़ा सा आलू का मसाला रखें और ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए गोल या लंबा रोल बना लें. लास्ट में इन रोल्स को गरम तेल में अच्छी तरह फ्राई कर लें. सिर्फ 10 मिनट में आपके बेहद क्रंची और टेस्टी ब्रेड रोल तैयार हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: न दाल भिगोने की जरूरत न बैटर फर्मेंट करने की टेंशन, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी डोसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >