Independence Day Decoration Ideas: 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस का दिन हम सभी के लिए बहुत ही स्पेशल होता है. इस दिन आप जिधर भी अपनी नजरें घुमाकर देखते हैं, आपको एक अलग ही जश्न देखने को मिलता है. सिर्फ स्कूलों में ही नहीं, इस दिन कई ऑफिसों में भी स्पेशल प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं और उन्हें बहुत ही अनोखे तरीके से डेकोरेट भी किया जाता है. अगर आप भी ऑफिस जाने वालों में से हैं और इस खास मौके पर अपने ऑफिस को बिल्कुल ही अलग और खूबसूरत तरीके से सजाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहद ही आसान तरीके बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने ऑफिस को सुंदर लुक दे सकते हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे, तो आपको यह समझ में आने लगेगा कि किस तरह से आप कुछ बेहद ही सस्ती चीजों और कम मेहनत से अपने ऑफिस को बहुत ही सुंदर और अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऑफिस को सजाने के 5 सबसे आसान और मजेदार तरीके.
ऑफिस के दरवाजे को तिरंगे के रंगों से सजाएं
जब आप ऑफिस जाते हैं तो आपकी नजरें सबसे पहले मेन गेट पर पड़ती है. इसलिए आपको सबसे पहले अपने ऑफिस के मेन गेट को ही अच्छे से सजाना चाहिए. ऑफिस के मेन गेट को सजाने के लिए केसरिया, सफेद और हरे रंग के कागज के फूल, रिबन या डेकोरेटिव स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करें. आप इन्हें दरवाजे के ऊपर और दोनों तरफ लगा सकते हैं. अगर आपके पास थोड़ा समय है, तो इन तीनों रंगों से फूलों की एक सुंदर माला भी बनाई जा सकती है. यह देखने में बहुत अच्छी लगेगी और इसे बनाने में ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे. बस एक बात का खास ध्यान रखें कि अगर आप सजावट में असली तिरंगे झंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके सम्मान और नियमों का पूरा ख्याल रखें. उसे जमीन या किसी ऐसी जगह न रखें जहां वह गंदा हो सकता हो या किसी के पैरों के नीचे आ सकता हो.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त के दिन दिखना चाहती हैं सबसे अलग और स्टाइलिश? लड़कियां जरूर ट्राई करें ये आउटफिट आइडियाज
किसी एक दीवार को तिरंगे के रंग में सजाएं
अगर आपको लगता है कि ऑफिस को अच्छे से सजाने के लिए आपको उसकी हर एक दीवार को भी सजानी पड़ेगी, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. हर दीवार को सजाने से बेहतर होगा कि आप किसी एक खाली दीवार को ही 15 अगस्त को सजाने के लिए चुन लें. आप अगर चाहें तो काफी आसानी से इस दीवार पर केसरिया, सफेद और हरे रंग के कागज से फूल बनाकर लगा सकते हैं. आप एक सफेद कागज के बीच में अशोक चक्र की ड्राइंग भी बना सकते हैं और इसके आसपास तिरंगे रंगों के कागज के फूल लगा सकते हैं. आपके सिर्फ इतना करने से ही यह दीवार बहुत ही सुंदर लगेगी. इस काम में ऑफिस के बाकी लोग भी आपकी मदद कर सकते हैं. इससे डेकोरेशन का खर्च भी कम होगा और सभी लोग मिलकर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का मजा भी ले पाएंगे.
ऑफिस की डेस्क पर करें छोटा सा डेकोरेशन
आपको कभी भी ऑफिस के सभी डेस्क को भरकर सजाने की जरूरत नहीं है. आप अगर चाहें तो कुछ स्पेशल जगहों पर भी छोटे-छोटे डेकोरेशन करके अपने ऑफिस को एक बहुत ही अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं. डेस्क पर पेपर के छोटे-छोटे तिरंगे, तीन रंगों के सुंदर फूल या फिर छोटे-मोटी डेकोरेटिव चीजें भी डेस्क पर रखी जा सकती हैं. इसके अलावा आप केसरिया, सफेद और हरे रंग की छोटी पट्टियां भी डेस्क के किनारों पर लगा सकते हैं. डेकोरेशन करते समय इस बात का ख्याल जरूर रखें कि मेज पर काम की जरूरी चीजों के लिए पूरी जगह बची रहे. बहुत ज्यादा सामान रख देने से डेस्क सुंदर दिखने के बजाय बिखरी हुई और मैसी लग सकती है.
ये भी पढ़ें: तिरंगे के रंगों से बच्चों की क्रिएटिविटी को दें नई उड़ान, 15 अगस्त पर साथ मिलकर बनाएं ये खूबसूरत क्राफ्ट
छत और खाली जगह को रंगीन झंडियों से सजाएं
अगर आपकी ऑफिस की दीवारों पर सजावट के लिए ज्यादा जगह नहीं है, तो भी आपकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप अगर चाहें तो काफी आसानी से छत के आसपास की खाली जगह का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए केसरिया, सफेद और हरे रंग के कागज से छोटी-छोटी झंडियां बना लें. इन झंडियों को एक लंबे धागे में पिरोकर छत के किनारे या किसी खाली हिस्से में लटकाया जा सकता है. कागज के छोटे-छोटे फूल भी धागे में लगाकर टांगे जा सकते हैं. बस इस बात का ख्याल रखें कि झंडियां इतनी नीचे न लटके कि लोगों के आने-जाने या काम करने में कोई परेशानी हो. साथ ही ऑफिस की लाइट, पंखे और दूसरी जरूरी चीजों को भी इन झंडियों से ढकें नहीं.
ऑफिस में बनाएं छोटा सा फोटो कॉर्नर
आजकल लोग किसी भी स्पेशल ओकेजन पर फोटोज खिंचवाना और सेल्फी लेना काफी ज्यादा पसंद करने लग गए हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपको 15 अगस्त के दिन अपने ऑफिस में एक छोटा सा फोटो कॉर्नर यानी कि फोटो बूथ जरूर बनवाना चाहिए. फोटो कॉर्नर बनाने के लिए किसी खाली दीवार के सामने तिरंगे रंगों के कागज के फूल, गुब्बारे या दूसरी हल्की डेकोरेशन की चीजें लगा दें. इस जगह को बहुत ज्यादा सजाने की जरूरत नहीं है. एक क्लीन और सिंपल डेकोरेशन भी तस्वीरों में काफी अच्छी लगती है. यह जगह ऑफिस के सभी एम्प्लॉयीज के लिए 15 अगस्त की यादगार तस्वीरें लेने के काम आएगी, जहां सभी लोग बारी-बारी से जाकर अपनी फोटो खिंचवा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Independence Day पर ऐसे तैयार करें अपने बच्चे को, दिखेगा सबसे प्यारा और अलग
