संगति का प्रभाव: चाणक्य नीति का यह श्लोक बताता है क्यों जरूरी है सही लोगों का साथ

चाणक्य नीति के अनुसार संगति इंसान के जीवन की दिशा और दशा दोनों तय करती है. जानिए कैसे अच्छी और बुरी संगति आपके चरित्र, सफलता और भविष्य को प्रभावित करती है और क्यों सही लोगों का साथ चुनना जरूरी है.

Impact of Company in Chanakya Niti: सफलता के लिए ना सिर्फ मेहनत, बल्कि सही संगति से भी जरूरी होती है. आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले ही बता दिया था कि इंसान जिस माहौल और जिन लोगों के बीच रहता है, वैसा ही बन जाता है. चाणक्य नीति  का एक श्लोक स्पष्ट करता है कि अच्छी संगति व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है, जबकि बुरी संगति पतन का कारण बनती है.

सफलता का रास्ता सही संगति से होकर गुजरता है – आचार्य चाणक्य

पढ़ें चाणक्य की नीति का वह श्लोक, जो स्पष्ट करता है कि मनुष्य का चरित्र, विचार और भविष्य उसकी संगति से ही निर्मित या नष्ट होता है –

गजभुक्ते यदि मृगेन्द्रे
लभ्यते करिकपालमौक्तिकम्.
जम्बुकालयगते तु प्राप्यते
वस्त्रपुच्छखरचर्मखण्डम्॥

श्लोक का अर्थ

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति सिंह की गुफा में जाता है, तो उसे वहां हाथी के मस्तक का मोती मिल सकता है. लेकिन यदि वही व्यक्ति सियार की मांद में जाता है, तो उसे वहां केवल गधे की पूंछ या चमड़े का टुकड़ा ही मिलेगा.

इसका सीधा अर्थ है – जिस प्रकार स्थान और संगति के अनुसार वस्तुएं मिलती हैं, उसी प्रकार व्यक्ति का विकास भी उसकी संगति पर निर्भर करता है. महान लोगों का साथ ज्ञान, अवसर और सम्मान देता है, जबकि दुष्ट और निकृष्ट लोगों का साथ केवल नकारात्मकता और हानि पहुंचाता है.

कैसे बदल देती है संगति इंसान का भाग्य? पढ़ें चाणक्य नीति के अनमोल विचार (Impact of Company in Chanakya Niti)

1. हम जिन पांच लोगों के साथ सबसे अधिक समय बिताते हैं, हम उन्हीं जैसे बन जाते हैं.

2. ऐसे लोगों के साथ रहें जो प्रेरित करें, न कि हतोत्साहित करें.

3. सफल और लक्ष्य-उन्मुख लोगों की संगति आपके जीवन की दिशा बदल सकती है.

4. ईर्ष्या, आलस्य और बुराई फैलाने वाले लोगों से दूर रहना ही समझदारी है.

5. अच्छी संगति आपको निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है.

यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति में विद्या को क्यों कहा गया कामधेनु? जानें श्लोक और अर्थ

यह भी पढ़ें: पैसे के पीछे भागकर भी नहीं मिल रही शांति? चाणक्य नीति का यह श्लोक बदल देगा सोच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >