क्या आपके बच्चे में छिपा है कोई खास हुनर? ऐसे करें पहचान

Identify Hidden Talent in Kids: हर बच्चे में कोई न कोई खास हुनर छिपा होता है, जिसे पहचानना माता-पिता की जिम्मेदारी है. जानें कैसे आप अपने बच्चे के अनूठे टैलेंट को पहचान सकते हैं और उसे सही दिशा दे सकते हैं.

Identify Hidden Talent in Kids: हर बच्चा एक जैसा नहीं होता. किसी को किताबें पढ़ना अच्छा लगता है, तो किसी को गाना, डांस, खेल या पेंटिंग. लेकिन कई बार माता-पिता इन चीजों को सिर्फ समय खराब करना समझ लेते हैं. यही वजह है कि बच्चे का असली हुनर नजर अंदाज हो जाता है. अगर सही समय पर उसकी पसंद को समझ लिया जाए और उसे आगे बढ़ने का मौका मिले, तो वह उसी क्षेत्र में अच्छा कर सकता है.

बच्चे की पसंद को समझें

कई बच्चे घंटों तक एक ही काम खुशी-खुशी करते रहते हैं. कोई हर समय चित्र बनाता है, कोई गाने गुनगुनाता है, तो कोई नई-नई चीजें बनाना पसंद करता है. अगर आपका बच्चा किसी काम में बार-बार दिलचस्पी दिखाता है, तो उसे हल्के में न लें. हो सकता है, वहीं उसका असली टैलेंट हो.

बच्चे के दोस्त बनें

हर बच्चा अपनी बात खुलकर नहीं बता पाता, इसलिए उससे सिर्फ सवाल पूछने के बजाय दोस्त की तरह बात करें. उससे पूछें कि उसे सबसे ज्यादा क्या करना अच्छा लगता है. अगर वह खुशी-खुशी गाना सुनाता है, डांस करता है या अपनी बनाई ड्रॉइंग दिखाता है, तो उसकी तारीफ करें. इससे उसका भरोसा बढ़ेगा.

उसकी छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दें

बच्चे का टैलेंट समझने का सबसे आसान तरीका है उसकी रोज की आदतों को देखना. अगर वह खाली समय में हमेशा एक ही तरह का काम चुनता है, तो इसका मतलब है कि उसे उसमें मजा आता है. जैसे कोई बच्चा हर समय कहानी सुनाता है, कोई एक्टिंग करता है या कोई खेल में ज्यादा दिल लगाता है.

पढ़ाई के साथ दूसरी एक्टिविटी भी जरूरी

सिर्फ पढ़ाई ही सब कुछ नहीं होती. स्कूल की दूसरी एक्टिविटी में हिस्सा लेने से बच्चे नई चीजें सीखते हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. इसलिए उन्हें खेल, संगीत, डांस, ड्रॉइंग या दूसरी पसंद की एक्टिविटी करने का मौका जरूर दें.

बच्चों के कान छिदवाने में न करें जल्दबाजी, डॉक्टर ने बताई सही उम्र

सही समय पर ट्रेनिंग दिलाएं

अगर आपको समझ आ गया है कि बच्चे की रुचि किस चीज में है, तो उसे उस दिशा में सीखने का मौका दें. छोटी उम्र से शुरुआत करने पर बच्चा धीरे-धीरे बेहतर होता जाता है. आमतौर पर 5 से 6 साल की उम्र से बच्चे अपनी पसंद को अच्छे से समझने लगते हैं. ऐसे समय में सही ट्रेनिंग उनके लिए फायदेमंद हो सकती है.

बच्चे पर अपनी पसंद न थोपें

हर बच्चे की पसंद समय के साथ बदल भी सकती है. आज उसे ड्रॉइंग अच्छी लग रही है, तो कुछ समय बाद उसे डांस या खेल पसंद आने लगे. यह बिल्कुल सामान्य बात है. इसलिए उस पर किसी एक चीज का दबाव न डालें. उसे नई चीजें सीखने दें और अपनी पसंद चुनने की आजादी दें.

यह भी पढ़ें: हर बच्चे को मुंह-जुबानी याद होनी चाहिए ये 7 बातें, मुसीबत के समय बनेंगे उसकी सबसे बड़ी ताकत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >