पीले दांतों की वजह से खुलकर नहीं हंस पाते? इन आसान टिप्स से रखें दांत साफ

How To Whiten Yellow Teeth: पीले दांतों की वजह से मुस्कान फीकी लगने लगी है? जानें दांतों को साफ और चमकदार रखने के आसान तरीके और किन घरेलू नुस्खों से बचना चाहिए.

How To Whiten Yellow Teeth: चेहरे की खूबसूरती में मुस्कान का भी बड़ा रोल होता है. लेकिन अगर दांत पीले दिखने लगें तो कई लोगों का कॉन्फिडेंस कम हो जाता है. दांतों का रंग बदलने के पीछे कई वजह हो सकती हैं. चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक और तंबाकू के ज्यादा इस्तेमाल से दांतों पर दाग पड़ सकते हैं. वहीं, दांतों की ठीक से सफाई न करने पर भी उन पर गंदगी जमा हो सकती है.

ऐसे में दांतों की सफाई का सही तरीका जानना जरूरी है. कुछ आसान उपाय दांतों को साफ रखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन हर घरेलू नुस्खा दांतों के लिए सही नहीं होता.

नमक का इस्तेमाल करें तो रखें ध्यान

दांतों की सफाई के लिए नमक का इस्तेमाल काफी समय से किया जाता रहा है. अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बहुत थोड़ी मात्रा में नमक सामान्य टूथपेस्ट के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं.

हालांकि, नमक को दांतों पर जोर से रगड़ना ठीक नहीं है. इससे दांतों की ऊपरी परत और मसूड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए इसे रोज दांत सफेद करने के तरीके की तरह इस्तेमाल करने के बजाय रोजाना सही तरीके से ब्रश करने पर ध्यान दें.

नींबू को दांतों पर सीधे न लगाएं

दांत पीले दिखने पर कई लोग नींबू को सीधे दांतों पर लगाने लगते हैं. ऐसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. नींबू जैसी खट्टी चीजों में मौजूद एसिड दांतों की ऊपरी परत को कमजोर कर सकता है.

इसी तरह बेकिंग सोडा का बार-बार या ज्यादा इस्तेमाल भी दांतों के लिए ठीक नहीं माना जाता. इसलिए सोशल मीडिया या इंटरनेट पर बताए गए हर घरेलू नुस्खे को बिना सोचे आजमाने से बचें.

दिन में दो बार ब्रश करना सबसे जरूरी

दांतों को साफ रखने के लिए रोजाना ब्रश करना सबसे जरूरी आदत है. दिन में दो बार फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से ब्रश करें. ब्रश करते समय दांतों के साथ मसूड़ों की भी हल्के हाथ से सफाई करें.

अगर आप रोज चाय या कॉफी पीते हैं तो इसे पीने के बाद पानी से कुल्ला करने की आदत डालें. इससे मुंह में बचे पदार्थों को साफ करने में मदद मिल सकती है.

ज्यादा पीलापन हो तो डेंटिस्ट को दिखाएं

अगर दांतों पर लंबे समय से पीले या भूरे दाग हैं, मुंह से बदबू आती है या ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आता है, तो डेंटिस्ट से सलाह लेना बेहतर है.

कई बार दांतों पर जमा दाग सिर्फ घर पर ब्रश करने से साफ नहीं होते. ऐसे मामलों में डेंटिस्ट जरूरत के हिसाब से प्रोफेशनल क्लीनिंग की सलाह दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: प्याज छीलते-छीलते आंखों में आ जाता है पानी? ये आसान हैक्स आएंगे काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >