Damaged Hair Repair: आज के समय में अगर देखा जाए तो बालों बालों पर स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर जैसी चीजों का इस्तेमाल करना एक आम बात बन गयी है. इन इक्विपमेंट्स की मदद से आप अपने बालों को मिनटों में स्टाइलिस्ट तो बना सकते हैं, लेकिन जब आप इनका इस्तेमाल लंबे समय तक करते रहते हैं, तो आपके बाल कमजोर, ड्राय और बुरी तरह से डैमेज भी हो जाते हैं. आज की यह आर्टिकल हर उस लड़की के लिए है जिसके बाल हीट स्टाइलिंग या फिर इन टूल्स के इस्तेमाल से डैमेज हुए हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करके आप अपने बालों को ज्यादा पैसे खर्च किये बिना एक बार फिर से हेल्दी, स्ट्रॉन्ग और शाइनी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन सभी टिप्स के बारे में विस्तार से.
डीप कंडीशनिंग है जरूरी
अगर आपके बाल इन हीटिंग टूल्स की वजह से डैमेज हो चुके हैं, तो उन्हें रिपेयर करने के लिए अब ज्यादा न्यूट्रिशन की जरूरत पड़ने वाली है. बालों को रिपेयर करने के लिए हफ्ते में एक से दो बार अपने बालों को डीप कंडीशनिंग जरूर करें. यह छोटा सा उपाय आपके बालों में मॉइस्चर को वापस लॉक करता है जिससे आपके बाल सॉफ्ट और स्मूद भी बन जाते हैं. अगर आप महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो घर पर मौजूद दही, शहद और नारियल तेल को आपस में मिक्स करके इसका भी इस्तेमाल अपने बालों पर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या हेलमेट की वजह से खराब हो रहे हैं आपके बाल? जानिए बचाव के आसान तरीके
नेचुरल ऑयल से करें मसाज
डैमेज्ड बालों को एक बार फिर से मजबूत बनाने के लिए नेचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अपने बालों पर नारियल तेल, आल्मंड ऑयल या फिर आंवला के तेल से हल्के हाथों से मसाज करना शुरू करें. जब आप ऐसा करना शुरू करते हैं तो आपके बालों की जड़ों को न्यूट्रिशन मिलता है और वे कम डैमेज होते हैं. हफ्ते में सिर्फ दो बार ऐसा करने से आपको काफी फायदा हो सकता है.
समय-समय पर ट्रिमिंग करना भी जरूरी
जब आपके बाल डैमेज हो जाते हैं तो इसकी वजह से स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम भी काफी बढ़ जाती है. इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है समय-समय पर अपने बालों को ट्रिम करना. कोशिश करें कि आप अपने बालों को हर 6 से 8 हफ्तों में एक बार जरूर ट्रिम करें.
यह भी पढ़ें: 20 से 30 की उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान तरीके
हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम करें
अगर आप अपने बालों को रिपेयर करना चाहते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके हीटिंग टूल्स से दूरी बनाना शुरू कर दें. अगर किसी कारण आपको इनका इस्तेमाल करना ही है तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट सीरम का इस्तेमाल करना न भूलें.
सही डाइट भी है जरूरी
अगर आप अपने डैमेज्ड बालों को रिपेयर करना चाहते हैं, तो उनकी देखभाल सिर्फ बाहर से नहीं बल्कि अंदर से भी करना आपके लिए उतना ही जरूरी हो जाता है. अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स जैसी चीजों को शामिल करना शुरू करें और साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि आपके डाइट में हरी सब्जियों, फलों, नट्स और पानी की कमी न रह जाए.
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: पतले और कमजोर बाल फिर से हो जाएंगे घने और मजबूत! ये सस्ते घरेलू उपाय आपके बालों में भर देंगे नई जान
