Fridge Cleaning Tips: आज के समय में लगभग हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल हो रहा है. हम इसमें खाने की चीजें जैसे कि फलों, सब्जियों, दूध या फिर बची हुई चीजों को रखते हैं ताकि वे जल्दी खराब न हो जाए. फ्रिज का इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जन इसमें से एक अलग से गंध या फिर बदबू आने लगती है, तो यह जरूर एक परेशानी की वजह बन सकता है. बता दें, जब आप फ्रिज की सफाई नहीं करते हैं तो उसमें से सिर्फ एक अजीब सी बदबू नहीं आती है, उसमें बैक्टीरिया के पनपने का भी खतरा बढ़ जाता है. कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि, अलग-अलग तरह की खाने-पीने की चीजों की खुशबू आपस में मिलकर फ्रिज को बदबूदार बना देती हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप फ्रिज से आ रही इस बदबू को आसानी से दूर कर स्केट हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
फ्रिज से आ रही बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको बेकिंग सोडा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको एक छोटे से कटोरे में बेकिंग सोडा को डालकर उसे फ्रिज के अंदर रख देना है. यह फ्रिज के अंदर की बदबू को सोख लेता है और साथ ही उसे फ्रेश बनाये रखने में भी मदद करता है. आप अगर चाहें तो पानी में भी बेकिंग सोडा को मिक्स करके फ्रिज की अंदरूनी सतह को आसानी से साफ कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मिनटों में साफ करें पंखे और कूलर, अपनाएं ये आसान और असरदार ट्रिक्स
नींबू से करें फ्रिज की सफाई
नींबू की नेचुरल खुशबू और उसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज, फ्रिज को साफ रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक कटोरे में पानी लेकर फिर उसमें नींबू के रस को मिक्स कर देना है. अब आपको इस पानी का इस्तेमाल फ्रिज के अंदर की ट्रे और दीवारों को साफ करने के लिए करना है. जब आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो कुछ ही देर में फ्रिज से आ रही अजीब सी बदबू दूर हो जाएगी और आपको एक अलग फ्रेशनेस का एहसास होगा.
विनेगर का इस्तेमाल
फ्रिज की सफाई के लिए विनेगर का इस्तेमाल करना भी एक बेहतरीन उपाय है. इसके लिए आपको एक कप पानी में थोड़ा सा वाइट विनेगर मिक्स करना है और फिर इसे एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर लेना है. अब इस मिक्सचर को फ्रिज के अंदर हर तरफ छिड़क देना है और फिर एक कॉटन के कपड़े से अच्छी तरह पोछ लेना है. विनेगर सिर्फ आपको बदबू से छुटकारा नहीं दिलाता है, यह बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद करता है.
कॉफी पाउडर से दूर करें बदबू
अगर फ्रिज से आ रही बदबू काफी तेज है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट होता है. इसके लिए आपको एक छोटी सी कटोरी में थोड़ा सा कॉफी पाउडर भरकर इसे फ्रिज के अंदर रख देना है. यह फ्रिज के अंदर से आ रही हर तरह की बदबू को सिर्फ सोखता नहीं है बल्कि, उसे देखते ही देखते खत्म भी कर देता है.
यह भी पढ़ें: मच्छरों से हो गए हैं परेशान? ये 5 आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
