Instant Suji Dhokla Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन हो जो हल्का भी हो और जल्दी भी बन जाए, तो सूजी का ढोकला एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए आपको घंटों बैटर फर्मेंट करने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सूजी से तैयार होने वाला यह इंस्टेंट ढोकला (Instant Suji Dhokla Recipe) स्वाद में लाजवाब और देखने में भी काफी स्पंजी लगता है.
सूजी का ढोकला बनाने के लिए सामग्री
तड़के के लिए
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 झटपट स्नैक्स, स्वाद चखते ही पूछेंगे रेसिपी
Instant Suji Dhokla Recipe: ऐसे बनाएं सूजी का स्पंजी ढोकला
सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा लेकिन आसानी से फैलने वाला बैटर तैयार करें. इसमें नमक, चीनी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और एक चम्मच तेल डालकर मिला दें.
बैटर को करीब 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे सूजी थोड़ी फूल जाएगी और ढोकला ज्यादा अच्छा बनेगा. थोड़ी देर बाद अगर बैटर बहुत गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा पानी डालकर कंसिस्टेंसी ठीक कर लें.
अब ढोकला बनाने से ठीक पहले बैटर में नींबू का रस डालें. इसके बाद ईनो डालकर ऊपर से एक चम्मच पानी डालें.
ईनो डालते ही बैटर को हल्के हाथ से एक ही दिशा में मिलाएं. इसे बहुत ज्यादा फेंटने की जरूरत नहीं है. ईनो डालने के बाद बैटर को तुरंत स्टीम करने के लिए रख दें, क्योंकि इसी से ढोकला अच्छी तरह फूलता है.
एक स्टीमर या गहरे बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दें. जिस प्लेट या ट्रे में ढोकला बनाना है, उसे थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें. अब बैटर को प्लेट में डालकर हल्का सा फैला दें.
इसे स्टीमर में रखकर ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर करीब 15 से 20 मिनट तक पकाएं. ढोकला पक गया है या नहीं, यह देखने के लिए बीच में टूथपिक डालकर चेक कर सकते हैं. अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आए, तो ढोकला तैयार है.
लगाएं चटपटा तड़का
जब ढोकला तैयार हो जाए तो एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई डालें. राई चटकने लगे तो हरी मिर्च, करी पत्ता और तिल डाल दें. हल्का सा भुनने के बाद थोड़ा पानी डालकर गैस बंद कर दें. इस तड़के को तैयार ढोकले के ऊपर अच्छी तरह फैला दें. कुछ मिनट ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें.
हरी चटनी के साथ करें सर्व
सूजी का इंस्टेंट ढोकला (Instant Suji Dhokla Recipe) हरी धनिया-पुदीने की चटनी के साथ काफी स्वादिष्ट लगता है. चाहें तो इसे मीठी चटनी के साथ भी परोस सकते हैं. बच्चों के टिफिन से लेकर शाम के हल्के नाश्ते तक के लिए यह आसान रेसिपी ट्राई की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: न गैस की झंझट, न ज्यादा सामान की जरूरत, ऐसे घर पर बनाएं राखी स्पेशल चॉकलेट मिठाई
