Homemade Hair Color: आजकल केमिकल वाले हेयर कलर बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे बाल रूखे हो जाते हैं और टूटने भी लगते हैं. ऐसे में घर पर बना नेचुरल हेयर कलर एक सुरक्षित और आसान तरीका है. घर की चीजों से बना यह हेयर कलर बालों को रंग भी देता है और उनकी देखभाल भी करता है. इसे कोई भी बिना परेशानी के घर पर बना सकता है. इस हेयर कलर का इस्तेमाल करने से कई सारे फायदे हैं जो कि आपके बालों को काफी हेल्दी रखते हैं. घर पर बनाएं हुए कलर में आपको किसी भी बात का डर नहीं रहता है. अगर आपके बाल भी सफेद होना शुरू हो गए हैं तो आप ये आर्टिकल की मदद से खुद के बालों को एक नेचुरल कलर दे सकते हैं.
काले या गहरे भूरे बालों के लिए
कलर बनाने के लिए सामग्री
- 2 चम्मच मेहंदी पाउडर
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 चम्मच आंवला पाउडर
- पानी (ज़रूरत अनुसार)
कलर बनाने का तरीका
- सबसे पहले कॉफी को पानी में उबाल लें और ठंडा कर लें.
- अब एक कटोरी में मेहंदी और आंवला पाउडर डालें.
- इसमें कॉफी वाला पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
- पेस्ट को 2–3 घंटे ढककर रख दें.
- बालों पर लगाएं और 1–2 घंटे बाद सादे पानी से धो लें.
ब्राउन टोन के लिए
ब्राउन टोन बनाने के लिए सामग्री
- 2 चम्मच मेहंदी
- 1 चम्मच चाय की पत्ती का गाढ़ा पानी
- 1 चम्मच कॉफी
बनाने का सही तरीका
सब कुछ मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों पर लगाएं. 1 घंटे बाद धो लें.
हल्का लाल रंग पाने के लिए
हल्का लाल रंग बनाने के लिए सामग्री
- मेहंदी पाउडर
- चुकंदर का रस
कलर बनाने का आसान तरीका
मेहंदी में चुकंदर का रस मिलाकर बालों पर लगाएं. इससे हल्की लालिमा आती है.
यह भी पढ़ें: Hair Care: रंग और मिट्टी से भरे बाल? विसर्जन के बाद ऐसे करें सही हेयर वॉश रुई की तरह हो जाएंगे सॉफ्ट
