Dahi Vada Masala Recipe: दही बड़ा भारतीय खानपान का एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे खास मौकों और त्योहारों पर बड़े चाव से बनाया जाता है. इसकी खासियत है नरम-मुलायम बड़े और ऊपर से डाला जाने वाला खुशबूदार मसाला. यही मसाला दही बड़े के स्वाद को साधारण से खास बना देता है. घर पर तैयार किया गया दही बड़ा मसाला न सिर्फ ताजा और शुद्ध होता है, बल्कि इसमें आपकी पसंद के अनुसार तीखापन और स्वाद भी संतुलित किया जा सकता है. कुछ आसान मसालों से बना यह पाउडर दही बड़े में लाजवाब खुशबू और चटपटा स्वाद जोड़ देता है.
मसाले बनाने के लिए सामग्री
- 2 चम्मच भुना जीरा
- 1 चम्मच धनिया के बीज
- 4–5 काली मिर्च
- 2 सूखी लाल मिर्च
- ½ चम्मच काला नमक
- ½ चम्मच सादा नमक
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच चाट मसाला
- एक चुटकी हींग
कैसे तैयार करते हैं मसाले
- सबसे पहले एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें.
- इसमें जीरा, धनिया, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का भून लें, जब तक खुशबू न आने लगे.
- गैस बंद करके मसालों को ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में बारीक पीस लें.
- अब इसमें काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और हींग मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- आपका स्वादिष्ट दही बड़ा मसाला तैयार है.
यह भी पढ़ें: Kasuri Methi Powder: घर पर मार्केट जैसा कसूरी मेथी पाउडर बनाना है बहुत आसान – ईजी स्टेप्स में करें तैयार
यह भी पढ़ें: नींबू का रस लंबे समय तक कैसे स्टोर करें? आसान और असरदार तरीके
